Showing posts with label Vastu Shastr and FengShui tips. Show all posts
Showing posts with label Vastu Shastr and FengShui tips. Show all posts

12.12.16

धन सम्पति पाने के आसान वास्तु टिप्स




जीवन की जरूरते बिना धन और दौलत के पूरी नहीं की जा सकती है।  इसलिए सभी व्यक्ति धन कमाने के लिए बहुत मेहनत करते है। यदि इस मेहनत के साथ साथ यदि किस्मत भी साथ दे तो फिर फायदा दुगना हो  जाएगा             
 लाफिंग बुद्धा                      
                                  

 लाफिंग बुद्धा को सफलता और आर्थिक समृद्धि का प्रतिक माना जाता है।  इसलिए हर घर में , ऑफिस में और हर कार्यस्थल पर लाफिंग बुद्धा का होना बहुत ही शुभ माना जाता है।  लाफिंग बुद्धा के बारे में यह कहा जाता है की लाफिंग बुद्धा  का मन जिस पर आ जाए , उसके घर को धन से मालामाल कर देते है।  


  1. लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को लगभग 30 इंच की उचाई पर मुख्य दरवाजे के सामने रखे।  जिससे घर के अंदर आते ही आपको इनका चेहरा दिखाए दे। 
  2. यदि आप इन्हें ऑफिस में रखना चाहते है तो मुख्य के ठीक सामने या फिर आपकी तरफ मुह करके इन्हें रखे।  ऐसा करने से ऑफिस में प्रवेश करते ही सकारात्मक ऊर्जा क्रियाशील होकर समृद्धि प्रदान करती है। 
  3. लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को थोड़ा तिरछा करके भी रखा जा सकता है , परंतु इसका चेहरा मुख्य दरवाजे के सामने ही होना चाहिए। 

सेफ्टी रूल्स 

  • लाफिंग बुद्धा के मूर्ति को भूल से भी बैडरूम या रसोईघर में नहीं रखना चाहिए। 
  • लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को पूजाघर या मंदिर में ना रखे , क्योंकि इनकी पूजा नहीं की जाती है। 



10.12.16

कॅरियर में सफलता के लिए वास्तु और फेंगशुई टिप्स Vaastu and Feng Shui tips for career success



कुछ लोग बहुत मेहनती होते है फिर भी इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिलती है।  इससे बहुत निराशा  होती है और काम में मन नहीं लगता।  यहाँ बताये गए कुछ वास्तु टिप्स अपनाकर आप अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते है। 
  1. वर्किंग प्लेस में दक्षिण दिशा में ब्लू रंग का इस्तेमाल नहीं करे। . इससे तरक्की मिलाने में समस्या आ सकती है। 
  2. अगर आपके वर्क स्टेशन पर थोड़ी सी जगह है तो एक सुंदर और साफ़ बोतल में पानी भर कर उसमे मनीप्लांट लगाए।  समय समय पर बोतल का पानी बदलते रहे। इससे आपके आसपास बैठने वालो के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत और मधुर बनेगे।  आप किसी तरह के तनाव में नहीं रहेगे। 
  3. डेस्कटॉप पर मनीप्लांट की जगह पर बैम्बू प्लांट लगाए।  फेंगशुई के अनुसार इस प्लांट को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ कामो में प्रगति होती है। 
  4. कॅरियर की दृष्टि से  उत्तर दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है।  इस दिशा को सजाने और रंग करवाने के लिए वास्तुशास्त्री की मदद जरूर ले। 
  5. करियर में सफलता के लिए जामुनी(एमेथिस्ट) क्रिस्टल महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तुशास्त्री की सलाह से इसे पहने। 
  6. जो व्यक्ति अपने करियर में सफलता पाना चाहते है तो वे अपने कार्यस्थल की उत्तरी दिशा में फेंगशुई का लेम्प भी रख सकते है। यह लेम्प भी बहुत ही असरकारी माना जाता है। 
  7. वर्क प्लेस की सीट के सामने झील , घाटी , पक्षियों के झुण्ड और हवाई जहाज की तस्वीर लगाए और कॅरियर में सफलता पाए। 
  8. वर्क स्टेशन के आसपास कंप्यूटर और अन्य उपकरणों के वायर्स बिखरे हुए ना रहे , इन्हें हमेशा  समेट कर रखे।  साफ़ सुथरी जगह पर पोजेटिव एनर्जी रहती है। 
  9. फुक लुक साउ यह एक फेंगशुई का आइटम है।  इसको धन दौलत और सम्पनता का  देवता माना जाता है।  इसे अपने कमरे में रखे, यह घर में गुडलुक ले कर आता है  और यह घर में रोगों को  आने से भी रोकता है।  इसे अपने कमरे के पूर्व दिशा में रखे। 




5.12.16

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई टिप्स Vastu Shastra and Feng Shui Tips


परिवार में खुशहाली के लिए टिप्स 

फेंगशुई टिप्स 

लिविंग रूम की दक्षिण पश्चिम दिशा में स्फटिक का गोला रखने या फिर लटका देने से परिवार में प्यार बना रहता है। 
लिविंग रूम की दक्षिण पश्चिम दिशा के कोने में ऐसी तस्वीर लगाए , जिसमे पूरे परिवार की मुस्कुराते हुए एक तस्वीर हो। इस उपाय से परिवार के सभी सदस्य मिलजुल कर रहते है। 
परिवार के सभी सदस्य एक साथ खाना खाये।  इससे आपसी सम्बन्ध मजबूत होते है और घर में बंटवारे की समस्या नहीं आती है। 

वास्तु टिप्स 

कमरे में उपयुक्त स्थान पर कांच के बाउल में ताजा पानी भरे , उसमे ताजे फूल डाले , बच्चो के खलेने वाले 7 कंचे(कांच की गोलिया) , और 7 लोहे के छर्रे भी डाले।  बीच में फ्लोटिंग केंडल जलाये। लगातार 3 से 4 दिन यह काम करने से घर में शांति बनी रहती है। 
घर के ईशान , उत्तर या पूर्व में छोटे से  एक्वेरियम में मछली रखने या फिर इस स्थान पर मछली की तस्वीर लगाने से बहुत शुभ फल मिलते है। 
घर में पूजा घर में बड़ी मूर्तियां न रखे। साथ ही में दो शिवलिंग ,तीन गणेश , दो शंख , दो सूर्य की प्रतिमा और देवी की तीन प्रतिमा , दो गोमती चक्र और दो शालिग्राम कभी भी न रखे।  
घर की खिड़किया सुबह के वक्त जरूर खोल दे।  ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है। 
शाम के समय अग्निकोण में लाल रंग की मोमबत्ती जलाये। 
पति   पत्नी में आपस में अनबन चल रही है तो बिना बताये पलंग के गद्दे के नीचे थोड़े से पीले चावल रख दे।  ऐसा करने से पहले की तरह से प्यार और स्नहे बन जायगा। 


20.11.16

नए मकान में सुखद ग्रहप्रवेश कैसा हो



खुशिया हर सुबह घर में दस्तक दे , इसके लिए नये घर में शुभ तरीके से प्रवेश करना बहुत जरूरी है। सुख और दुख सबके जीवन के दो रंग है। फिर भी सभी चाहते है की उनके घर के आँगन में रोशनी खिले , आँगन में खुशिया महके , हर कमरे में खुशिया महके।  नवगृह में प्रवेश के समय कुछ ख़ास बातो का ध्यान रखना जरूरी है। 
  1. नवगृह में पानी से भरे एक कलश को स्थापित करे और इसके ऊपर एक सकोरे में अन्न रखा जाता है। ऐसा करने से घर  हमेशा अन्न जल से भरा रहता है। ध्यान रहे , यह दोनों ही चीजे प्रतिदिन की पहली जरूरत होती है। इसके साथ ही अन्न-जल वाले एक कलश से उस स्थान में पहले से मौजूद-आत्माओ को खुश किया जाता है।इसके बाद वास्तु शांति की पूजा की जाती है।  नौ-ग्रहो का पूजन भी किया जाता है। षोडश मातृका यानी के 16 देवियो की पूजा की जाती है। 
  2. सभी बड़ो का आषीर्वाद मिले , इसके लिये उनका चरण पूजन करे। मिठाइ और वस्त्र से पैर पूजन का कार्य करके बड़ो का आशीष पाए। पितरो के नाम से भी कपडे और मिठाई निकाल कर पंडित जी को दे। 
  3. कुछ लोग इस अवसर पर कन्या पूजन भी कर सकते है।  यह उपाय देवियो का आषीर्वाद पाने के लिए किया जाता है।  
  4. नए घर के दरवाजो को दीपक से सजाये।  घर के प्रवेश द्वार पर रोशनी जरूर करे, ताकी बुरी शक्तियां वहां नहीं भटके और घर में सकारात्मक  ऊर्जा का प्रवाह होता रहे। 
  5. पूजा के बाद पहला भोजन मीठा और गरम होना चाहिए। कुछ प्रदेशो में इस मोके पर दूध की मीठी  चीजे बनती है , तो कई क्षेत्रो में गरमागरम हलवा बनाया जाता है। 
  6. गृहप्रवेश में मकान मालिक को उसी स्थान पर ही सोना चाहिए , क्यूंकी आपने देवी-देवताओ और पितरो का आवाह्न किया है। वे उस दिन आपके मेहमान होते है। उनको अकेला छोड़ कर जाने से वे बुरा मान सकते है।  अगर बहुत जरूरी है , तो दुसरे दिन चले जाए। 
  7. पूजा के बाद गंगाजल को सभी कमरो में छिड़क दे। 
  8. नारियल को श्रीफल कहा जाता है , इसे घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाये। यह एक ऐसा फल है जिसमे जल और ठोस दोनों ही होते है। यह घर की सम्पनता का प्रतीक होता है। 
  9. नए घर में पौधे जरूर रखे।  आपकी लंबी अनुपस्थिति में भी ये पौधे वहां सांस लेते रहेगे , इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा निरंतर बहती रहेगी।  घर का वातावरण बहते पानी के तरह निर्मल रहेगा। 




22.10.16

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है एक चुटकी नमक




नमक के वास्तु उपयोग ,#नमक की  उपयोगिता ,#नमक और वास्तुशास्त्र ,#वास्तुशास्त्र में नमक की उपयोगिता ,#नमक के वास्तु लाभ ,#नमक के फायदे ,# नमक के इस्तेमाल घर में सकारात्मकता के लिए ,#benefits of salt,#salt and vastu shastr,#salt and vastu tips ,#salt for positive energy ,#uses of salt for positivity ,#how to use salt for vastu tips ,#how to get rid negative energy from home and office ,#how to remove negative energy for home and work place

1.10.16

दीपावली के लिए वास्तु और फेंगशुई टिप्स

दिवाली यह पांच दिनों का त्यौहार है -1 धनतेरस ,2 नरक चतुर्दशी  ,3 लक्ष्मी पूजन , 4 गोवर्धन पूजन , 5 भाई दूज। लक्ष्मी पूजन के दिन किया गया हर काम शुभ और शीघ्र फलदायी होता है।
दिवाली के दिन सुख , सौभाग्य और समृधी पाने के लिए लक्ष्मी पूजन की विधी  घर की साफ़ सफाई , सजावट कैसी होनी चाहिए। यह आज हम आपको बताने जा रहे है।



दिवाली से पहले की तैयारी

  • दिवाली के अवसर पर घर की सजावट से पहले घर के हर एक कोने और कमरे की अच्छी तरह से साफ़ सफाई करे ,जिससे स्वस्छता और सकारात्मक ऊर्जा घर में आये। 
  • घर की पुरानी बंद पडी  घड़ियों , बिना जरूरत की चीजो को और बंद पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान को घर से बाहर निकाल दे। 
  • घर को ज्यादा से ज्यादा खुला और रोशनी से भरपूर रखने की कोशिश करे। 
  • घर में जरूरत से अधिक फर्नीचर और डेकोरेटिव आइटम्स ना रखे। 
  • मकान के हर एक कमरे की दीवार और सीलिंग को रंगवाने की कोशिश करे। 
  • सफाई के बाद पूरे घर में नमक मिले पानी से पौछा लगाए ,ऐसा करने से गंदगी के साथ साथ घर की नकारात्मकता भी दूर हो जाती है। 
  • फर्श के साथ साथ फर्नीचर और अलमारी ,तिजोरी आदि की भी नमक मिले पानी से सफाई करे। 
  • आखिर में घर में शुद्धीकरण के लिए कमरे में सुगन्धित अगरबत्ती , धुप बाती और कपूर जलाना न भूले। 

 कैसे करे मुख्य द्वार की सजावट 





  • साफ़ सफाई :- दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे के आस पास और सामने वाली जगह की अच्छी तरह से सफाई करे। 
  • स्वस्तिक चिन्ह :- मुख्य दरवाजे के दिनों तरह सिल्वर स्वस्तिक के चिन्ह लगाए। यह स्वस्तिक के चिन्ह घर में नकारात्मक ऊर्जा  को आने से रोकते है। 
  • अस्थमंगला चिन्ह :- स्वस्तिक के चिन्ह के साथ साथ अस्थमंगला (बाजार में आसानी से उपलब्ध) भी मुख्य दरवाजे पर लगाना न भूले। 
  • रंगोली :-घर के मुख्य दरवाजे के सामने और आस पास की खाली जगह पर रंगली बनाना न भूले। रंगोली के लिए खासकर समुद्री नमक का इस्तेमाल करे। इसके इस्तेमाल से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। 
  • लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा :-मुख्य दरवाजे के ऊपर लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा जरूर लगाए। 
  • मिट्टी के दिए :- अपने मुख्य द्वार की चोखट पर मिट्टी के दिए जरूर रखे। यदि ये दिए आप रंगोई पर भी रखेगी तो बहुत सूंदर दिखेगा। 
  • पदचिन्ह :- लक्ष्मी माता के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार से लेकर घर के मंदिर तक लक्ष्मी माता के पदचिन्ह जरूर लगाए। ऐसा प्रतीत होना चाहिए जैसे लक्ष्मी माता आपके घर आ रही है। 
  • तोरण( बंदनवार ) :- आखिर में गंदे के फूल और आम के पत्तो से बना तोरण घर के मुख्य द्वार पर लगाए। यह बंदनवार सूख और सोभाग्य का प्रतीक माना जाता है। 




मुख्य द्वार के अंदर की सजावट 






  • पानी से भरा बाउल :- ताजे पानी से भरे बाउल में गुलाब की पंखुड़िया डालकर घर के मुख्य द्वार के  पास पूर्व या उत्तर दिशा में रखे। ऐसा करने से घर में सोभाग्य बढ़ता है और कमरे की रौनक भी दोगुनी हो जाती है। 
  • शुभ चिन्ह :- घर के अंदर पूर्व या उत्तर दिशा के दीवार की तरफ ,ॐ का चिन्ह या स्वस्तिक , शुभ लाभ जैसे शुभ चिन्ह लगा सकते है। 
  • दीपक की रंगोली :-मुख्य द्वार के भीतर दक्षिण पूर्व दिशा में मिट्टी के दीपक से रंगोली बनाये। इससे घर बहुत आकर्षक दिखेगा और सुख भी बढेगा। 
  • सौ रुपये के नोट पर रखे बाउल :- दक्षिण पूर्व दिशा में ताजे पानी से भरे बाउल को सौ रुपये के नोट के ऊपर रखे। इससे आपके व्यापार  में भी बहुत बढ़ोतरी होती है। 
  • फूलो की सजावट :-दक्षिण पश्चिम दिशा में मिट्टी से बने फ्लावर पॉट में पीले रंग के फूल रखे।  ऐसा करने से घर में बरकत होती है। 
  • पिग्गी बैंक :- पश्चिम दिशा  में पिग्गी बैंक रखे और दिवाली के दिन से ही उसमे पैसे डालना शुरू करे। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं रहती है। 


रंगोली से सजावट 

रंगोली का इस्तेमाल मेहमानों के स्वागत के लिए किया जाता है। परंतु दिवाली के दिन रंगोली का इस्तेमाल माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए किया जाता है। दिवाली पर रंगोली को शुभ फल की प्राप्ति  के लिए बनाया जाता है। 






  •  यदि घर के मुख्य द्वार पूर्व दिशा में है तो रंगोली बनाते  पीले रंग का अधिक इस्तेमाल करे। 
  • यदि आपका मुख्य दरवाजा उत्तर या उत्तर पूर्व की तरफ है तो हरे और पीले रंग से रंगोली बनाये। 
  • दक्षिण पूर्व दिशा वाले मुख्य द्वार पर लाल रंग से रंगोली बनाये। .
  • यदि मुख्य द्वार दक्षिण या दक्षिण पश्चिम दिशा में है तो रंगोली बंनाने के लिए लाल और नीला रंग चुने। 
  • रंगोली बनाते समय समुद्री नमक का इस्तेमाल करे।  ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 
  • बाजार में मिलने वाली रंगोली के बजाय आप घर पर ही रंगों से रंगोली बनाये। 
  • बाजर में मिलने वाली रंगोली जिसमे भगवान् की तस्वीरे हो  उन्हें भूल से भी जमीन पर ना लगाए। 
  • इसी तरह से फर्श पर भी रंगों से स्वास्तिक और ॐ बनाने की गलती कभी न करे। 



वास्तु शास्त्र के अनुसार लक्ष्मी पूजन की विधि 




कौन से स्थान पर करे पूजन 

  • मकान की उत्तर दिशा धन और सम्पति की सूचक मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में लक्ष्मी पूजन करना बहुत ही शुभ होता है और यह पूजा बहुत ही जल्दी फलदायी मानी जाती है। 


लक्ष्मी पूजन की तैयारी 

  • सबसे पहले भगवान् जी की मूर्ति जैसे लक्ष्मी माता , गणेश जी , कुबेर और इंद्र देव इन सभी को ने साफ़ और सूखे कपडे से अच्छी  से साफ़ कर ले। 
  • मूर्तियों को पूजा घर में उत्तर  दिशा की तरफ  रखे। 
  • मूर्तिया रखते समय सबसे पहले माता लक्ष्मी  फिर गणेश जी और फिर कुबेर और इंद्र भगवान की मुर्तिया रखे। 
  • एक ही भगवान की दो मुर्तिया  पूजा घर में ना रखे। 
  • पूजा घर में पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ पानी से भरा एक कलश रखे। 


    लक्ष्मी पूजन की विधि 

  • देशी घी का दीपक , धूप बत्ती , अगरबत्ती और कपूर जलाकर पूजा की शुरुआत करे। 
  • सबसे पहले गणेशजी की पूजा करे। 
  • गणेशजी की पूजा के बाद नवग्रह की पूजा करे। 

  1. इसके बाद माता लक्ष्मी जी का आवाहन करे। 

  • माता लक्ष्मी की मूर्ति को पंचामृत से स्नान करवाये। 
  • इसके बाद लक्ष्मी जी की मूर्ति को गंगा जल से भरे बर्तन में डुबोकर साफ़ सूखे कपडे से साफ़ कर ले। 
  • अब माता की मूर्ति की स्थापना करे और उनको तिलक लगाकर उन्हें फूल चङाये। 
  • माता लक्ष्मी को कपडे और श्रंगार की सारी सामग्री चढाये। 
  • फिर धूप और दीप दिखाते हुए लक्ष्मी कथा को पड़े। 
  • लक्ष्मी माता को भोग चढाये और पूरे श्रद्धा भाव से उनकी आरती करे। 
  • आखिर में एक बार फिर से उन्हें फूल चढाते हुए हाथ  जोड़ कर उनसे प्राथना करे। 








7.9.16

वास्तु शास्त्र और नेम प्लेट Vastu Shastra and Nameplate







  • नेमप्लेट हमेशा दाई या बाई तरफ होनी चाहिए। 
  • नेमप्लेट मेन गेट  के लगभग आधी उचाई के ऊपर होनी चाहिए। 
  • नेमप्लेट हिलना नहीं चाहिए। 
  • नेमप्लेट लिफ्ट के सामने नहीं होनी चाहिए। 
  • नेमप्लेट  के सामने साफ़ सफाई से सम्बंधित  सामान नहीं होना चाहिए। 
  • नेमप्लेट पर किसी प्रकार की  टूटफूट या कटा हुआ नहीं होना चाहिए। 
  • नेमप्लेट में अधिकतम दो लाइन में अपना नाम लिखवाये। 
  • नेमप्लेट पर किसी  भी प्रकार की पशु पक्षीयो की सजावट  नहीं करनी चाहिए। 
  • नेमप्लेट का रंग घर के मालिक की  राशी के अनुसार होना चाहिए। 
  • नेमप्लेट में किसी भी प्रकार का छेद नहीं होना चाहिए। 
  • नेमप्लेट पर धूल गंदगी और मकड़ी के जाले नहीं होने चाहिए। 
  • नेमप्लेट की लिखावट और उस पर पड़ने वाली रोशनी की व्यवस्था अच्छी तरह से होनी चाहिए। जिससे उसे पड़ने में आसानी हो। 
  • नेमप्लेट बंनाने वाले व्यक्ती को उसकी तय मजदूरी से थोड़ा अधिक राशी उपहार में दे। 
  • नेमप्लेट के पीछे कोई भी जीव जंतु और छिपकली अपना बसेरा न बनाये। 
  • यदि नेमप्लेट पर काली चीटियां घूमती है तो यह अच्छा संकेत है। 
  • नेमप्लेट पर लिखे अक्षर या कोई भी अंक अपनी जगह से हिलना या टूटना नहीं चाहिए। 
  • नेमप्लेट की स्थापना के दिन किसी सुहागन के हाथो का स्पर्श समृधी लाता है। 
  • विशेष अवसर या तीज त्योहारो पर नेमप्लेट को  दूर्वा से नौ बार स्पर्श करवाकर दूर्वा को या तो बहते पानी या बहती हवा में छोड़ दे। 



21.8.16

सुखी जीवन के लिए वास्तु और फेंगशुई टिप्स



  • घर के ईशान ,उत्तर या पूर्व में छोटे एक़्वेरियम में मछली रखना या मछली की तस्वीर लगाने से शुभ फल प्राप्त होते है। 
  • फेंगशुई के अनुसार थ्री लेग तोड़ यानी के तीन टांग वाले मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है, परंतु इसे बाथरूम ,टॉयलेट में या किचन में ना रखे। 
  • प्रातः काल उठ कर सबसे पहले दवाजे के बाहर सफाई करके दूर्वा से दूध छिड़क दे।  ऐसा करने से घर में और व्यापार में भी सम्पनता आती है। 
  • लकड़ी और मिटटी से बने विंड चाइम्स विवाह से सम्बंधित परेशानियों से छुटकारा पाने में उपयोगी है। 
  • पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर इस तरह से लगाए की उनकी नजर प्रवेश दरवाजे पर पड़े। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आती है। 
  • तेज़ धार वाली चाक़ू या छुरी आँखों के सामने न रखे। 
  • ताजे फूल घर में ऊर्जा लाते है। 
  • जूते बाहर निकालकर ही घर में प्रवेश करे। 
  • गुलाब को छोड़ कर कोइ भी अन्य कांटेदार पॊधा घर में नहीं लगाना चाहिए। 
  • जिन वृक्षो या पोधो के पत्तो से दूध जैसा द्रव निकलता हो उसे घर में नहीं लगाना चाहिए। 
  • प्रवेश द्वार की चोखट पर लाल रिबन बाँध देने से वास्तु दोष दूर होते है। 
  • धन की तिजोरी का मुह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। 
  • घर में कभी कभी नमक मिले पानी का पोछा लगाना चाहिए , इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होती है। 





15.8.16

वास्तु फंगशुई के इजी टिप्स


वास्तु फंगशुई के इजी टिप्स 



  • नए मकान फैक्ट्री और उद्योग को प्रारम्भ करने से पहले भूमि पूजन करके नींव का महूर्त अवश्य करे।  इस महूर्त में चांदी का सर्प बनाकर नींव में अवश्य डालना चाहिए। 



  • दरवाजा खुलने या बंद करते समय अटकना नहीं चाहिए।  दरवाजे का अटकना जीवन में रुकावट का संकेत है। 



  • मुख्य द्वार  पर विंड चाइम लगाए। यह घर में आने वाले ऊर्जा के प्रवाह को तेज करता है। 




  • शौचालय और रसोई घर का दरवाजा आमने सामने नहीं होना चाहिए। 



  • घर के मुख्य द्वार पर बेल नहीं चढ़ानी चाहिए। 



  • सोते समय आपका सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में रखने के साथ साथ छेदवाला ताँबे का सिक्का तकिये के नीचे रखना चाहिए। 

  •  मछली सच्चे प्रेम का प्रतिक है ,यात्रा शुरू करने से पहले मछली के दर्शन करने से कार्य में सफलता मिलती है और यह शुभ माना जाता है। 



  • केक्टस घर में लगाना वर्जित है। 



  • घर के सामने कूड़ा स्थान ना बनने दे। 



  • घर की खिड़किया सुबह से समय जरूर खोल कर रखे अन्यथा रिश्तो में नकारात्मकता आने लगती है। 



  • समृद्धि और अच्छे सम्बन्ध बनने के लिए , ड्राइग रूम में क्रिस्टल लटकाना चाहिए। 



  • बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए उपहार के साथ कपूर अवश्य भेंट करे। 



  • सीढ़ियों के नीचे रसोई घर शुभ नहीं होता है ,इससे गृह स्वामी की यश और कीर्ति में बाधा आती है। 



  • घर में टूटा आइना ना रखे और ना ही इसका उपयोग करे। 



  • घर में कही भी बहुत सारा कबाड़ इकठा करके ना रखे। 




  • घर में शान्ति के लिए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को लगभग 30 इंच की ऊंचाई पर मुख्य द्वार के सामने रखे , ताकी घर में प्रवेश करते समय आपको इनके दर्शन हो सके। 


  • पड़ते समय टेबल कुर्सी की व्यवस्था ऐसी करनी चाहिए की उनका मुह पूर्व या , ईशान याफिर उत्तर दिशा की तरफ रहे। 

  • पुस्तको स्टडी रूम में दक्षिण या पश्चिम भाग में रखना चाहिए। 

  • पढ़ाई  की टेबल के सामने आइना नहीं लगाना चाहिए। 

  • सामने सरस्वती  माँ का चित्र लगाए , उनके प्रति श्रद्धा रखे , इससे यादाश्त बढ़ती है। 
 
  • ॐ का चित्र लगाए ॐ,के ध्यान से बच्चा हमेशा उर्जावान रहता है। 

  • महापुरषो के प्रेरणादायक चित्र और उनके द्वारा  गए  प्रेरणादायक वाक्यो को कमरे में स्थान देना चाहिए।