6.10.16

खाने की वस्तुओ में मिलावट की जांच कैसे करे How to check adulteration in food items


आज के समय में खाने में सस्ती और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक चीजे मिलाई जाती है जैसे लाल मिर्च में ईट का बुरादा। सामान को बहुत ही गंदी तरह से पैक किया जाता है। अच्छी और साफ़ चीजो में सड़ी और खराब चीजे मिलाए जाती  है। बीमार गाय या भैंस का दूध भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। 
इन मिलावटी और खराब वस्तुओ के इस्तेमाल से लोगो के स्वास्थ्य पर बहुत ही खराब असर होता है। कुछ लालची लोग अपने फायदे के लिए आम जनता के स्वास्थ्य के साथ बहुत खिलवाड़ कर रहे है। 
आइये जानते है इन मिलावटी सामान की जांच कैसे की जाए। 

दूध में मिलावट :- पानी , यूरिया ,सर्फ़ और स्टार्च आदी। 
कैसे करे जांच :-
  • दूध में मिलावट की जांच के लिए लैक्टोमीटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह बाजार में आसानी से 20 से 30 रुपये में मिल जाता है।  इस  मीटर को दूध में डालिये यदि यह मीटर दूध में 30 यूनिट से ज्यादा डूब जाता है। तो इसका मतलब है की दूध में पानी या पाउडर मिला हुआ है। 
  • यूरिया का पता लगाने के लिए टेस्टट्यूब में 5 मिलीलीटर दूध ले और इसमें ब्रोमोथाइमोल ब्लू सॉल्यूशन डाले। 10 मिनट के बाद अगर दूध का रंग नीला दिखाई दे तो इसका मतलब  है की दूध में यूरिया मिला हुआ है। 
  • दूध में आयोडीन सॉल्यूशन की कुछ बूंदे डाले।  अगर दूध का रंग नीला हो जाए तो इसका मतलब है की दूध में मिलावट की हुई है। 



आइसक्रीम में मिलावट :- वाशिंग पाउडर और स्क्रीन 

कैसे करे जांच :-
  • आइसक्रीम में थोड़ा सा नीबू का रस मिलाये। यदि आइसक्रीम में वाशिंग पाउडर की मिलावट  है तो इसमें झाग बनने लगेगा। 
  • यदि आइसक्रीम में सेकरीन की मिलावट की गयी है तो आइसक्रीम का टेस्ट पहले तो मीठा लगेगा परंतु बाद में यह कड़वी लगने लगेगी। 

शक्कर में मिलावट :- चाक पाउडर 
कैसे करे जांच :-
  • एक गिलास पानी में 10 ग्राम शक्कर मिलाये। इसे दो मिनट तक रखा रहने दे अगर तली में कुछ सफ़ेद पाउडर दिखाई दे तो शक्कर में चाक पाउडर की मिलावट की गयी है। 


शहद में मिलावट :- पानी या शक्कर की मिलावट 
कैसे करे जांच :- 
  • रुई को शहद में भिगो ले और जलाकर देखे। यदि यह रुई पूरी तरह से जल जाए तो यह शहद बिलकुल शुद्ध है। यदि नहीं जलती है तो इसका मतलब है की शहद में मिलावट की गई है। 
  • यदि शहद में शक्कर के घोल की मिलावट की गई है तो यह जलने पर कड़ कड की आवाज करते हुई जलता है। 

चाय पत्ती में मिलावट :- रंगवाली चाय पत्ती , पुरानी इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती
कैसे करे जांच :-
  • रंग वाली चाय पत्ती को अगर आप सफ़ेद कागज़ पर रगड़ेगे तो चाय पत्ती रंग छोड़ने लगेगी।
  •  गीले फ़िल्टर पेपर पर  मिलावटी चाय पत्ती डालने से यह गुलाबी लाल रंग छोड़ने लगती है। 

लाल मिर्च में मिलावट :- लाल मिर्च में ईंट का बुरादा मिलाया जाता है।
कैसे करे जांच :-
  • 2ग्राम लाल मिर्च को टेस्ट ट्यूब में डालकर इसमें 5मिलीलीटर एसिटोन डाले। अगर तुरंत लाल रंग दिखाई दे तो लाल मिर्च में मिलावट की गयी है।
  • लाल मिर्च में पानी मिला कर  एक चम्मच से मिला ले। कुछ देर इसे ऐसा ही रहने दे यदि इसमें मिलावट की गयी है तो ईट का बुरादा नीचे बैठ जाएगा। 

हल्दी में मिलावट :-मेटेलिक येलो कलर 
कैसे करे जांच :- 

  • थोड़े से पानी में हल्दी मिलाये अब इसमें  हायड्रोक्लोरिन एसिड की कुछ बूंदे मिलाये। यदि तुरंत इसका रंग बैंगनी हो जाए तो समझ लीजये की हल्दी में मिलावट की गयी है। 


काली मिर्च में मिलावट : - पपीते  के बीज 
कैसे करे जांच :-

  • कालीमिर्च के कुछ दानो को अल्कोहल में मिलाये।  यदि इसमें मिलावट की गयी है तो असली काली मिर्च नीचे बैठ जायेगे और पपीते के और घटिया क्वालिटी की काली मिर्च ऊपर तैर कर आ जाएगी। 




No comments:

Post a Comment