31.8.16

चमचमाती किचन चुटकियो में



  1. प्लास्टिक के बर्तन 


  • सामान्य दाग धब्बे तुरंत हलके गीले कपडे से पोछ कर साफ़ करदे। 
  • जिद्दी दाग धब्बो को मुलायम कपडे पर आल पर्पस क्लीनर या सोडा बाइकार्बेनेट का घोल लगा कर साफ़ करे। 
  • इनको साफ़ करने के लिए सख्ती से रगड़ कर साफ़ करने वाली चीजे इस्तेमाल में ना लाये। 
  • इन पर लगे द्दग धब्बो को जितनी जल्दी हो सके , साफ़ करे ,

     2.क्राकरी 


  • चाय कॉफ़ी के निशानों को विनेगर और नमक के घोल से रगड़ कर साफ़ करे। 
  • सोडा बाइकार्बोनेट के घोल में मुलायम कपडे को डुबो कर उससे इसके निशान साफ़ करे। 
  • चिकनाइ के निशान दूर करने के लिए डिटर्जेंट के घोल में कुछ बड़े चम्मच विनेगर मिलाये। 


    3.चाइना क्राकरी 


  • इन पर लगे चाय कॉफ़ी के दाग धब्बे सोडा बाइकार्बोनेट के घोल में डुबाकर मुलायम कपडे से साफ़  करे। 
  • अंडे के दाग को साफ़ करने के लिए तुरंत ठन्डे पानी से धोये।  यदि जरूरत हो तो नमक के घोल से रगड़ कर साफ़ करे। 
  • नार्मल दाग धब्बे निकालने के लिए हलके डिटर्जेंट घोल को गर्म करके उससे चाइना क्राकरी साफ़ करे। 
  • इनको इस्तेमाल  करने के बाद तुरंत साफ़ कर ले जिससे उन पर दाग नहीं पड़ेगे। 

   4.क्रिस्टल / कट ग्लास और शैंडलियर 

  • दाग धब्बो को विनेगर और गर्म पानी के घोल में साफ़ करे , इन्हें अपने आप सूखने दे। इन्हें कपडे से सूखाने की जरूरत नहीं है। 
  • शैंडलियर को अमोनिया को घोल में साबुन का घोल मिलाकर साफ़ करे। हाथो में दस्ताने पहनना न भूले और क्रिस्टल को रगड़ कर साफ़ करे। 
  • कभी भी क्रिस्टल और कट ग्लास को डिशवाशर में ना रखे। 



30.8.16

बारिश के मौसम में कुछ इस तरह रखे अपने घर का ख्याल





  1. यदि घर में पेंट करवा रहे हो तो वाटर प्रूफ ही करवाये। 
  2. टैरेस पर  बारिश का पानी जमा न होने दे।  इसकी वजह से घर में सीलन आ सकती है। 
  3. बालकनी में या फिर कही खुले में यदि मार्बल लगा है तो उसकी साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखे।  इसपर जमा पानी से एसिडिक रिएक्शन हो सकता है , जिससे मार्बल का रंग खराब हो जाता है। 
  4. बारिश के दिनों में छत न टपके , इसके लिए मार्केट में वाइट शीट से लेकर कोलतार शीट , फिक्सिट और चाइनीज मोज़ेक जैसे कई सारे ऑप्शन है। 
  5. यदि घर में अर्थिग न हो तो सबसे पहले अर्थिंग करवाये। 
  6. वायरिंग को चेक करते रहे। बटन , प्लग ,स्विच बोर्ड को भी चेक करवाये। यदि कही कुछ ठीक नहीं है तो उसे तुरंत ठीक करवाये। 
  7. फर्नीचर की साफ़ सफाई के लिए क्लीनिंग एजेंट्स का उपयोग करे
  8. घर में कीड़ो को पनपने से रोकने के लिए ड्रेनिंग सिस्टम की भी साफ़ करवाते रहे। 
  9. बारिश में कई बरसाती कीड़े घर में आ जाते है , इसलिए यदि कही पर भी कोई छेद हो तो उसमे सीमेंट , चूना भर कर उसे बंद कर दे। 
  10. बारिश के मौसम में कार्पेट का इस्तेमाल न करे। 
  11. अपनी अलमारी को नमी से मुक्त रखने के लिए उसमे कपूर की गोलिया रखे। 
  12. कपड़ो को समय समय पर धूप दिखाते रहे। 
  13. अलमारी में कपडे तभी रखे जब वे पूरी तरह से सूख जाए। 
  14. अक्सर मानसून में लकड़ी के फर्नीचर में कीड़े मकोड़े और दीमक लग जाती है।  इसे दूर करने के लिए कपूर की गोलियाँ , लौंग और नीम के पत्ते रखे। 
  15. यदि आप कुछ समय के लिए घर से बाहर जा रहे है तो फर्नीचर को प्लास्टिक के कवर से ढक दे , ताकी उनमे नमी ना लगे। 


29.8.16

बेहतर जीवन के लिए कुछ जरूरी टिप्स IMPORTANT TIPS FOR BETTER LIFE



  1. अपनी सोच और अप्रोच को सदा ही सकारात्मक और प्रगतिशील रखे। नकारात्मक सोचने वालो के साथ अधिक न मिले जुले। 
  2. रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डाले। 
  3. हल्का व्यायाम भी जरूर करे। 
  4. ऑफिस का काम कभी भी घर पर न लेकर लाये।  ऑफिस का प्रेशर और तनाव वही पर छोड़ कर आये। ऑफिस के बाद  जितना भी हो सके अपने परिवार के साथ समय बीताये। 
  5. रोजाना अपने कामो के टू डू की लिस्ट जरूर बनाये। याने की दिन भर में जो भी काम करना हो उनकी  लिस्ट जरूर बनाये। 
  6. खाना हमेशा आराम से खूब चबा चबा कर खाये। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए अच्छा है और पाचन शक्ति के लिए भी। 
  7. रीडिंग हैबिट डेवेलप करे। हर रोज कोई अच्छी किताब या साहित्य जरूर पड़े। इससे न केवल आपका ज्ञान बढेगा बल्कि आपकी सोच को भी  सकारात्मक बनाएगा। 
  8. अखबार जरूर पड़े या फिर टीवी पर न्यूज़ जरूर देखे,  इससे आपकी जानकरी भी अपडेट होती रहती है। 
  9. बैठते समय पैरो को क्रॉस करके न बैठे। इससे ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आती है। इस कारण पीठ दर्द , कमर दर्द की समस्या होने लगती है। 
  10. बहुत ज्यादा हाई हील्स न पहने।  2 इंच से ज्यादा हील पहनने से सेहत को नमुकसान हो सकता है। 
  11. हर बात पर टोकना या दूसरो की गलतिया निकालना बंद कर दे। इससे आपका चिड़चिड़ापन बढेगा और दुसरे लोग आपको नेगेटिव इंसान समझेगे। 



28.8.16

कुछ आसान से होम टिप्स Easy home tips







  1. चांदी के बर्तनों को चमकाने के लिये बर्तनों के साथ गर्म पानी में बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी से उबाल ले , फिर उन्हें ठन्डे पानी से धो ले। 
  2. अगर किसी कपडे पर मोम गिर गया हो तो मोम को हाथो से रगड़ कर निकाल दे।  उसके बाद बचे हुए मोम को निकालने के लिए कपडे के दोनों तरफ ब्राउन पेपर रखे और उसे आयरन कर दे।  ब्राउन पेपर सारा मोम सोख लेगा। 
  3. ताँबे के बर्तन या शोपीस को चमकाने  के लिए एक मलमल के कपडे को दही में भिगो ले और फिर उससे ताँबे के बर्तन को साफ़ करे। 
  4. मार्बल के फर्श को साफ़ करने के लिए आधा कप फेब्रिक सॉफ़्नर 1 बाल्टी में मिलाये और फर्श साफ़ करे। 
  5. कॉफ़ी पाउडर के डिब्बे में थोड़े से चावल सूती कपडे में बाँध कर रख दे।  चावल नमी सोख कर कॉफ़ी पाउडर को जमने नहीं देगे। 
  6. सॉफ्ट टॉयज को मशीन में धोने से पहले उन्हें पिल्लो कवर में डाल दे फिर धोये।  इससे वे खराब नहीं होंगे। 
  7. रोटीयो के साथ एक टुकड़ा अदरक का रख  देने से वे बहुत देर तक नरम और स्वादिस्ट बनी रहती  है। 
  8. सिल्क और वेलवेट के आर्टिफिशल फूलो से धुल मिट्टी साफ़ करने के लिए उन्हें एक प्लास्टिक के बेग में डाले।  इसमें दो चम्मच नमक डाल कर हिलाये।  फूल साफ़ हो जायेगे। 
  9. गेहू के डिब्बे या अनाज में साबुत 2-4 प्याज दाल देने से उनमे कीड़े नहीं लगते है। 
  10. यदि नमक की डब्बे में थोड़े चावल के दाने डाल दिए जाए तो नमक गीला नहीं होगा और उसमे ढेले भी नहीं पड़ेगे। 



25.8.16

बचे हुए भोजन को दे नया स्वाद Leftover food and give them a new taste







  1. यदि चावल बच गया हो तो इसमें सूजी , नमक और खट्टा दही , थोड़ा सा गर्म पानी मिलकर मिक्सी में पीस ले।  अब इसे एक बाउल में निकाल कर इसमें थोड़ा सा एनो मिलाकर इडली बना सकती है। 
  2. बचे हुए चावल में सफ़ेद टिल , साबुत धनिया , , जीरा , शक्कर , लाल मिर्च , हल्दी पाउडर , बेसन और नमक मिलाकर उसके पकोड़े भी तले जा सकते है। 
  3. यदि साबुत उड़द की दाल बच गयी हो तो उसमे आधा कप दूध और ५० ग्राम बटर डाल कर पका ले।  अब एक पेन में प्याज , लहसुन , अदरक , हरी मिर्च और थोड़ा सा गर्म मसाला डालकर तड़का लगाए।  स्वादिस्ट दाल मखनी तैयार है। 
  4. अगर खोये की अधिक मीठाइयां बच गए हो तो इसे मैश कर ले अब इसमें थोड़ा सा हरी इलायची पाउडर और थोड़ा सा नारियल पाउडर मिलाये।  अब इसे देसी घी डालकर हल्का सा भून ले। अब इसे मैदे या आटे में भरकर मीठी शाही पूरिया तल ले। 
  5. इडली बच गयी है तो उसे चार टुकड़ो में काट ले, अब इसमें राई ,  करि पत्ता और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाकर हरा धनिया डालकर सर्व करे। 
  6. प्लेन सफ़ेद चावल बच गए हो तो एक कप चावल में ३ अंडे , ढाई कप दूध ,३/४ कप शक्कर , चुटकी भर नमक , वेनीला एसेंस , इलायची पाउडर , किसमिश आदि डालकर बेक कर ले।  टेस्टी राइस पुडिंग तैयार है। 
  7. बचे हुए गाजर के हलवे को आटे की लोइयों में भरकर गाजर की मीठी पूरी या परांठे भी  बना सकते है। 
  8. ब्रेड स्लाइस बच गए हो तो उस पर शिमला मिर्च , प्याज और चीज़ कद्दूकस करके स्प्रेड कर दे।  इसमें थोड़ा सा नमक और काली मिर्च पाउडर भी डालकर बेक कर ले।  झटपट ब्रेड पिज़्ज़ा तैयार है। 
  9. बची हुई रोटियों का चूरा कर ले।  अब इसे देसी घी में हल्का भून ले।  इसमें इलायची पाउडर , थोड़े से ड्राई फ्रूट और गुड़ डालकर चूरमा लड्डू तैयार करे। 
  10. मेश करी हुई सब्जियों में ब्रेड का चूरा मिलाकर पेटिस या कटलेट भी बना सकते है। 



24.8.16

कार या बस में बैठने पर आती है उल्टियां तो यह उपाय आजमाए





कुछ लोगो को  कार या बस में बैठते समय सिर दर्द या उलटी की शिकायत रहती है।  इस कारण से वो सफर करने से घबराते है।  यदि आप के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो इन टिप्स को आजमाकर आप अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। 


  1. अगर कार में बैठने में परेशानी होती है तो लगातार हलकी और गहरी साँसे लेते रहे। ऐसा करने से बेचेनी होने पर राहत मिलती है। 
  2.  कार में हमेशा आगी की सीट पर बैठे और सामने के और देखे।  अगल बगल देखने से समस्या अधिक हो सकती है। 
  3.  इसका एक सबसे अच्छा उपाय है पेपरमेंट।  पीपरमेंट के तेल की कुछ बूंदे रुमाल पर छिड़के और उसे लगातार सूंघते रहे।  आप पीपर मेंट की गोलिया भी चूस सकते है। 
  4. अदरक की गोलिया , टॉफी या अदरक की चाय भी बहुत काम करती है। 
  5.  कार में बैठने पर कुछ भी पड़ने से बचे।  इससे तो अच्छा है की गाने सुनते रहे। 
  6.  अपने सिर को पीछे की तरफ रख कर आराम से बैठे। 
  7.  आधा नीबू काट कर उसे डायरेक्ट गैस पर रख कर हल्का सा सेक ले और सिकते समय उस पर काले मिर्च पाउडर और काला नमक छिड़क दे। आंच धीमी ही रखे 1/2 मिनट  बाद इसे उतार कर अपने साथ रख ले।  जब भी जी घबराये इसे चूसे ले।  बहुत आराम मिलेगा। 


22.8.16

लॉन्ड्री टिप्स



  1. शर्ट के कॉलर और कफ से मैल को छुड़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पढ़ती है। इसे आसान बनाने के लिए कफ और कॉलर पर हेयर शैम्पू लगाकर थोड़ी देर रगड़े। शैम्पू धो कर निकाल दे और कपड़ो को डिटर्जेंट में धो ले। 
  2. अगर सिल्क के कपड़ो पर तेल लग गया हो तो दाग वाली जगह पर कॉर्नफ्लार डालकर हलके हाथो से रगड़े। तेल के दाग को कॉर्नफ्लोर से पूरी तरह से ढककर कुछ घंटो के लिए छोड दे। अब कॉर्नफ्लोर रगड़ कर छुड़ा दे और कपड़ो को साबुन से धो दे। दाग निकल जाएगा। 
  3. बरसात के मौसम में कपड़ो के कीड़ो से बचाने के लिए नेफथलीन बॉल्स के साथ कुछ लौंग भी रखे। 
  4. कपड़ो पर से पान का दाग छुड़ाने के लिए उस पर प्याज रगड़े।  दाग आसानी से निकल जाएगा। 
  5. कपड़ो पर से स्याही का दाग छुड़ाने के लिए स्याही की जगह पर हैरस्प्रेय को स्प्रे करे और उसे सूखने दे।  सूखने  पर वाशिंग मशीन में धो ले। या फिर स्याही के दाग वाले कपडे को रात भर दूध में भिगो कर रखे  सुबह धो ले।  दाग निकल जाएगा। 
  6. कपडे पर लगे लिपस्टिक के दाग हटाने के लिए उस पर थोड़ा सा वैसलीन लगा दे।  एक घंटे बाद साबुन से धो ले।  दाग आसानी से निकल जाएगा। 
  7. आइसक्रीम  के धब्बो को छुड़ाने के लिए पहले कपड़ो को   ठन्डे पानी में धोये और फिर धब्बो पर बोरेक्स पाउडर लगाकर धो ले। 
  8. सफ़ेद शर्ट पर कीचड का दाग लग गया हो तो उबले आलू के पानी में दाग वाली शर्ट को थोड़ी देर के लिए भिगो दे।  फिर उसे डिटर्जेंट से साफ़ कर ले। 
  9. सफ़ेद कपडे हमेशा सफ़ेद ही बने रहे इसके लिए सफ़ेद कपड़ो को धोने के बाद फिटकरी के पानी से एक बार जरूर निकाले।  इससे कपडे हमेशा सफ़ेद बने रहते है। 




21.8.16

सुखी जीवन के लिए वास्तु और फेंगशुई टिप्स



  • घर के ईशान ,उत्तर या पूर्व में छोटे एक़्वेरियम में मछली रखना या मछली की तस्वीर लगाने से शुभ फल प्राप्त होते है। 
  • फेंगशुई के अनुसार थ्री लेग तोड़ यानी के तीन टांग वाले मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है, परंतु इसे बाथरूम ,टॉयलेट में या किचन में ना रखे। 
  • प्रातः काल उठ कर सबसे पहले दवाजे के बाहर सफाई करके दूर्वा से दूध छिड़क दे।  ऐसा करने से घर में और व्यापार में भी सम्पनता आती है। 
  • लकड़ी और मिटटी से बने विंड चाइम्स विवाह से सम्बंधित परेशानियों से छुटकारा पाने में उपयोगी है। 
  • पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर इस तरह से लगाए की उनकी नजर प्रवेश दरवाजे पर पड़े। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आती है। 
  • तेज़ धार वाली चाक़ू या छुरी आँखों के सामने न रखे। 
  • ताजे फूल घर में ऊर्जा लाते है। 
  • जूते बाहर निकालकर ही घर में प्रवेश करे। 
  • गुलाब को छोड़ कर कोइ भी अन्य कांटेदार पॊधा घर में नहीं लगाना चाहिए। 
  • जिन वृक्षो या पोधो के पत्तो से दूध जैसा द्रव निकलता हो उसे घर में नहीं लगाना चाहिए। 
  • प्रवेश द्वार की चोखट पर लाल रिबन बाँध देने से वास्तु दोष दूर होते है। 
  • धन की तिजोरी का मुह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। 
  • घर में कभी कभी नमक मिले पानी का पोछा लगाना चाहिए , इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होती है। 





20.8.16

कुछ मजेदार , स्पेशल किचन टिप्स


रसोई का नाम सुनते ही मुह में लाजवाब खाने का स्वाद आ जाता है ,पर क्या आप जानते है की कुछ आसान उपाय अपना कर आप भी अपनी कुकिंग को आसान और इंटरेस्टिंग बना सकती है। 

आमलेट 
आमलेट बनाने से पहले इसमें थोड़ा सा दूध और पानी डाल कर अच्छे से फेटे।  इससे आमलेट फूला हुआ और टेस्टी भी बनेगा। 

फूलगोभी 
यदि आप चाहते है की फूलगोभी का सफ़ेद रंग बरकरार रखे तो पकाते समय इसमें एक टेबलस्पून दूध दाल दे। 

नीबू का रस 
नीबू के रस को अगर 10 से 15 दिनों तक संभालकर रखना हो तो इसके रस को बर्फ जमाने वाली ट्रे में डालकर जमा ले। जब जरूरत हो तब इस्तेमाल करे। 
इसी तरह आप और भी कई फलो के जूस को आइस ट्रे में जमा कर इस्तेमाल कर सकती है। 

नारियल 
नारियल को दो हिस्सो में तोड़ने के लिए इसे एक रात पहले पानी में भिगो कर रख दे और अगले दिन हलके हाथो से किसी चीज के साथ तोड़े। इससे पूरा नारियल आसानी से टूट जाएगा। 

चावल 
चावल को सफ़ेद और फूला हुआ बनाने के लिए इस बनाते समय कुछ बूँद नीबू के रस की डाल दे। 

बिरयानी 
बिरयानी बनाने के लिए प्याज को फ्राई करते समय इसमें एक चुटकी चीनी दाल दे।  इससे ये जल्दी ब्राउन हो जायेगे। 

दाल 
दाल उबालते समय इसमें थोड़ा सा तेल डाल कर पकाये और बीच बीच में हिलाते रहे।  दाल अधिक टेस्टी बनेगी। 

चावल का आटा 
 सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

काजू पेस्ट 
सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए काजू पेस्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  इसके इस्तेमाल से सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा। 

खसखस 
खाना बनाते वक्त अगर सब्जी  में पानी ज्यादा पड़ जाए तो इसे गाढ़ा करने के लिए इसमें खसखस का पेस्ट बनाकर डाल दे। इसे तेज आंच पर लगातार चलाते  हुए पकाये। 

पूरी 
क्रिस्पी पूरी बनाने के लिए आटा गूंथने के समय उसमे एक टेबलस्पून सूजी और थोड़ा सा चावल का आटा अच्छे से मिक्स कर दे। 

भिन्डी फ्राई 
भिन्डी बनाते समय इसमें थोड़ा सा दही या नीबू का रस डालकर फ्राई करे।  इससे यह क्रिस्पी बनेगी। 




18.8.16

देसी नुस्खे जो हर गृहणी को जानना आवश्यक है



हमारा रसोई घर किसी देसी दवाई की दूकान से कम नहीं है। इसमे हर छोटी मोटी बीमारियों से लड़ने की दवा मौजूद होती है।  केवल जरूरत है तो थोड़ी सी जानकारी की।  आइये हम आपको कुछ ऐसी ही जानकारी देने जा रहे है।

(1)  हल्दी वाला गर्म दूध
हल्दी केवल एक मसाला ही नहीं बल्कि एक गुणकारी औषधि भी है। इसे चमत्कारी औषधि माना जाता है। सौंदर्य से लेकर आपकी त्वचा , पेट , सर्दी आदि के लिए  भी हल्दी बहुत उपयोगी है। कही पर चोट लग जाए , शरीर दर्द और सर्दी जुकाम होने पर एक गिलास दूध में 1/4 चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से आराम मिलता है।

(2) अजवाइन और नमक
अगर आपका पेट खराब है तो 1 चम्मच अजवाइन में 1/2 चम्मच नमक मिलाकर पानी के साथ ले ले।  इससे पेट का आफरा , बदहजमी और हर तरह के पेट दर्द की समस्या दूर हो जाएगी।

(3) काली मिर्च और तुलसी
तुलसी लगभग हर भारतीय घरो में पायी जाती है क्योंकि तुलसी केवल पूजा के लिए ही नहीं ,  बीमारियों से भी बचाती है। 10-15 तुलसी के पत्ते और 8-10काली मिर्च के दानो की चाय बनाकर पीने से खांसी , सर्दी और बुखार में आराम मिलता है।

(4) अदरक की चाय
 अदरक का स्वाद थोड़ा तीखापन लिए कड़वा होता है, फिर भी यह स्वाद में अच्छा लगता है।  अदरक न केवल सब्जी का स्वाद बढ़ाता है साथ ही खांसी जुकाम में भी आराम मिलता है। सर्दी होने पर अदरक की चाय पीने से आराम मिलता है। खांसी होने पर अदरक का रस निकालकर उसमे थोड़ा शहद मिलाकर पीने से खांसी में आराम मिलता है।

(5) कच्चे बादाम
बादाम हलवे और खीर का स्वाद ही नहीं बढ़ाते , सेहत के लिए भी बहुत अच्छे माने जाते है। गर्मियों में बादाम को रात में भिगो कर रख दे और सुबह बिना छिलका उतारे खाना चाहिए। यह आँखों की रौशनी भी बढ़ाते है , यादाश्त भी तेज़ होती है और शरीर में ताकत, सर्दी में शरीर में  गर्मी भी लाते है।

(6) सरसो का तेल
सरसो के तेल को हल्का गर्म करके जोड़ो की मालिश करने से आराम मिलता है , सर्दी से रहत मिलती है और नियमित मालिश करने से शरीर की खुश्की भी दूर होती है।

(7) दही
 यदि बालो में रूसी हो ,तो दही लेकर हलके हाथो से मालिश करे। रूसी भी गायब हो जाएगी,  बाल भी मुलायम और चमकदार हो जायेगे।

(8) एक चम्मच चीनी
चीनी मीठास के साथ साथ स्क्रबर का भी काम करती है। एक चम्मच चीनी लेकर चेहरे पर हलके हाथो  से मालिश करे।  चेहरा एक दम चमक जाएगा।  हिचकी आने पर पर एक चम्मच चीनी मुह में रख कर धीर धीरे  चूसे।  ऐसा करने से जल्द ही तहत मिलेगी।

(9) नीबू और शहद
वजन कम करने का सबसे असरदार उपाय है, शहद और गर्म पानी  में नीबू।  यदि आप अपना वजन कम करना चाहते है तो बस एक गिलास हलके गर्म पानी में नीबू निचोड़े और एक चम्मच शहद डाल कर सुबह सुबह खाली पेट  पिए।  वजन बहुत जल्दी कम होगा।

(10)पका हुआ केला
केले के ना केवल पेट भरा रहता है बल्कि कई देसी नुस्खों के लिए भी आजमाया जाता है।  दस्त होने पर पके हुए केला खाने से आराम मिलता है और यदि कॉन्स्टिपेशन है तो दिन भर में ४ से ५ केले खाने की सलाह दी जाती है।  जल जाने पर भी पके हुए केले को मसल कर लगाने से आराम मिलता है। पके हुए केले को फेस मास्क के तोर पर भी लगाय जाता है।


17.8.16

स्मार्ट कुकिंग टिप्स


  • प्रेशर कुकर में पुलाव बनाते समय चावल को आधे घंटे पहले भिगोकर रखे।  कुकर की सीटी लगाय बिना लगभग 1 मिनट  तक उसमे से भाप निकलने दे। उसके बाद सीटी लगाए और गैस बंद कर दे।  इससे पुलाव स्वादिस्ट और खिला खिला बनेगा।  ना तो तली में चिपकेगा और न ही ओवर कुक होगा। 
  • किसी भी करी का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमे थोड़ा सा कसूरी मेथी पाउडर मिला दे। 
  • ग्रेवी को गाड़ा बनाने के लिए भुने हुए मूंगफली का बारीक पाउडर मिलाये।  इससे स्वाद भी बढेगा। 
  • तले हुए पनीर को पुलाव में डालने से पहले उसे गर्म पानी में भिगो दे। 
  • मटर , गाजर , पालक आदि सब्जियों को बिना ढके उबालने से उनका कलर वैसा ही बना रहता है। 
  • चटनी सैंडविच जल्दी सागी न होने पाए , इसके लिए स्लाइस पर पहले थोड़ा सा बटर लगाय , फिर चटनी स्प्रेड कर दे। 
  • बिसकिट्स या केक पर नट्स लगाने से पहले उन्हें दूध में डिप कर दिया जाय , तो बेकिंग के दौरान गिरेगे नहीं। 
  • मेथी की कड़वाहट को कम करने के लिए साफ़ करने के बाद पत्तियो पर नमक लगा कर कुछ देर के लिए रख दे फिर धो कर निचोडकर इस्तेमाल करे। 
  • बेसन के पकोड़े बनाते समय घोल में थोड़ा सा गर्म तेल  मिलाने से पकोडिया क्रिस्पी बनती है। 
  • समोसे जैसे चीज बनाते समय मेदा गूंथने वाले पानी में ज़रा सा सिट्रिक एसिड मिला दे।  समोसे और स्नैक्स क्रिसपी बनेगे। 
  • कस्टर्ड या खीर के ऊपर लेयर न बने इसके लिए, गैस से उतारने के तुरंत बाद उसे ढक दे या ऊपर चीनी बुरक दे। 
  • यदि करी में मसाला ज्यादा हो गया हो , तो थोड़े से दूध में मेदे को घोल कर डाल दे ,
  • माह की दाल या राजमा बनाते समय क्रीम उपलब्ध न हो तो उसमे होल मिल्क (मलाई निकाला हुआ दूध )मिला दे।  लेकिन उसे लगातार चलाते रहे ताकि दूध फटने न पाए। 
  • कटलेट के मिश्रण में भीगा पोहा , ब्रेड का चूरा या अरारोट मिलाने से कटलेट फटेगें नहीं। 
  • सब्जियां बनाते समय शुरू में आंच तेज रखे , बाद में धीमी करके पकाये।  सब्जियों का स्वाद बेहतर होगा। 
  • स्पेगेटी या नूडल्स को उबालते  समय उसमे नमक मिलाये और उबालने के बाद तुरंत छलनी से छान कर उस पर ठंडा पानी डाल दे , और थोड़ा सा आयल हाथो में लेकर उन पर मल दे।  इससे वे आपस में चिपकेंगे नहीं। 
  • मिक्स सब्जी बनाते समय उन्हें अलग अलग उबालें के बजाय एल्युमीनियम फॉयल में अलग अलग पैक करके एक साथ प्रेशर कुकर में कुक करे। 



16.8.16

होम मैनेजमेंट टिप्स



  • सफ़ेद कपड़ो से पीलापन दूर करने के लिए फिटकरी मिले पानी में कपड़ो को भिगो दे फिर धोये।  सफ़ेद कपडे चमक जायेगे। 

  • कमरे में पेंट करवाने से पहले यदि जमीन पर मिटटी के तेल से पोंछा  लगाया जाए तो जमीन पर गिरे रंग के धब्बे आसानी से साफ़ हो जायेगे। 
  • सरसो के तेल में मिटी का तेल  बराबर मिलाकर उससे लकड़ी के फर्नीचर साफ़ करे। फर्नीचर चमक उठेंगे। 
  •  सरसो के साग में प्याज का तड़का लगाते समय एक चम्मच मक्के का आटा  मिला देने से साग का स्वाद बढ़  जाता है। 
  • इमली की चटनी तुरंत बनानी हो तो गर्म पानी में 5 मिनट  के लिए इमली को भिगो  कर उसका गुदा निकाल ले और फिर उनमे गुड़ मिलाये। स्वादानुसार नमक और भुने हुआ जीरे का पाउडर और लाल मिर्च मिलाकर परोसे। 
  • मिक्सर में प्याज और लहसुन का मसाला बनाते समय उसमे पानी के बजाय थोड़ा सा तेल डाल देने से मसाला जल्दी पिसता  है और जार से चिपकता भी नहीं है। 
  • लहसुन की कलियों को 1/2 मिनट तक माइक्रोवेव में गरम करने से छिलका आसानी से उतर  जाता है। 
  • अरबी को उबालने के बजाय उसे माइक्रोवेव मे  गला ले , इससे अरबी का लिसलिसापन भी दूर हो जाता है और अरबी भी जल्दी गल जाती है। 
  • अचार बनाते समय उसमे थोड़ी सी शक्कर मिला देनें से उसमे फफूंद नहीं लगती है। 
  • सूखी खुमानी को नीबू के रस में भिगोकर रखने  से उसका जायका बढ़ जाता है। 
  • दाल और चावल को सुरक्षित रखने के लिए उसे सूखे लहसुन की कलियाँ और साबुत लाल मिर्च रखे। 
  • शहद के जार में 2 या 3 काली मिर्च के दाने डालने से शहद काफी समय तक टिका रहता है और  उसमे चीटियां भी नहीं आती है। 
  • कटलेट बनाते समय यदि मिश्रण ज्यादा नरम हो गया होतो ब्रेड को पानी में भिगो कर , अच्छी तरह निचोड़कर मिश्रण में मिला दे।   कटलेट का आकार  एकदम सही बनेगा। 
  • यदि आलू के चिप्स बनाते समय उन्हें काटने के बाद 5 मिनट के लिए ठन्डे पानी में रखे तो सुखाते समय आपस में चिपकेंगे नहीं। 





15.8.16

वास्तु फंगशुई के इजी टिप्स


वास्तु फंगशुई के इजी टिप्स 



  • नए मकान फैक्ट्री और उद्योग को प्रारम्भ करने से पहले भूमि पूजन करके नींव का महूर्त अवश्य करे।  इस महूर्त में चांदी का सर्प बनाकर नींव में अवश्य डालना चाहिए। 



  • दरवाजा खुलने या बंद करते समय अटकना नहीं चाहिए।  दरवाजे का अटकना जीवन में रुकावट का संकेत है। 



  • मुख्य द्वार  पर विंड चाइम लगाए। यह घर में आने वाले ऊर्जा के प्रवाह को तेज करता है। 




  • शौचालय और रसोई घर का दरवाजा आमने सामने नहीं होना चाहिए। 



  • घर के मुख्य द्वार पर बेल नहीं चढ़ानी चाहिए। 



  • सोते समय आपका सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में रखने के साथ साथ छेदवाला ताँबे का सिक्का तकिये के नीचे रखना चाहिए। 

  •  मछली सच्चे प्रेम का प्रतिक है ,यात्रा शुरू करने से पहले मछली के दर्शन करने से कार्य में सफलता मिलती है और यह शुभ माना जाता है। 



  • केक्टस घर में लगाना वर्जित है। 



  • घर के सामने कूड़ा स्थान ना बनने दे। 



  • घर की खिड़किया सुबह से समय जरूर खोल कर रखे अन्यथा रिश्तो में नकारात्मकता आने लगती है। 



  • समृद्धि और अच्छे सम्बन्ध बनने के लिए , ड्राइग रूम में क्रिस्टल लटकाना चाहिए। 



  • बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए उपहार के साथ कपूर अवश्य भेंट करे। 



  • सीढ़ियों के नीचे रसोई घर शुभ नहीं होता है ,इससे गृह स्वामी की यश और कीर्ति में बाधा आती है। 



  • घर में टूटा आइना ना रखे और ना ही इसका उपयोग करे। 



  • घर में कही भी बहुत सारा कबाड़ इकठा करके ना रखे। 




  • घर में शान्ति के लिए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को लगभग 30 इंच की ऊंचाई पर मुख्य द्वार के सामने रखे , ताकी घर में प्रवेश करते समय आपको इनके दर्शन हो सके। 


  • पड़ते समय टेबल कुर्सी की व्यवस्था ऐसी करनी चाहिए की उनका मुह पूर्व या , ईशान याफिर उत्तर दिशा की तरफ रहे। 

  • पुस्तको स्टडी रूम में दक्षिण या पश्चिम भाग में रखना चाहिए। 

  • पढ़ाई  की टेबल के सामने आइना नहीं लगाना चाहिए। 

  • सामने सरस्वती  माँ का चित्र लगाए , उनके प्रति श्रद्धा रखे , इससे यादाश्त बढ़ती है। 
 
  • ॐ का चित्र लगाए ॐ,के ध्यान से बच्चा हमेशा उर्जावान रहता है। 

  • महापुरषो के प्रेरणादायक चित्र और उनके द्वारा  गए  प्रेरणादायक वाक्यो को कमरे में स्थान देना चाहिए। 

14.8.16

स्मार्ट होम मेकर बनने के कुछ आसान टिप्स


 स्मार्ट होम मेकर बनने के कुछ आसान टिप्स 

  • घर के डेली के कामों को मैनेज करने के लिए घर के हर काम के लिए अलग अलग  दिन निश्चित कर ले। जैसे घर की वैक्यूम क्लीनर से सफाई करना , कपडे धोना ,किचन और शेल्फ की सफाई समेत घर की बेकार की चीजो को फेंकना आदि। 


  • अपने घर को दूकान ना बनाये कोई भी चीज खरीदने से पहले उसकी जरूरत और उसकी उपयोगिता के बार में जरूर सोचे। जितना कम सामान होगा घर उतना ही साफ़ सुथरा लगेगा , साथ में चले फिरने के लिए भी पर्याप्त जगह मिल जाएगी। 


  • बेहतर होगा के ऐसा सामान खरीदे।  जिससे एक साथ आपके दो काम हो जाए , जैसे सोफा कम बेड खरीद सकती है।  कोशिश करे के इनबिल्ट कैबिनेट बनवा ले यानी दीवार पर बने ऐसे कैबिनेट जो जमीन नहीं घेरते है और उनमे सामान रखनें की पूरी जगह होती है। 

  • कई छोटे अपार्टमेंट्स में किचन भी छोटे होते है वहां ज्यादा जगह बनाने और जरूरी उपकरणों को रखने के लिए हर वास्तु को टांग दे।  सामान रखने के लिए रैक और शेल्फ का प्रयोग करे।  बेहतर होगा के आप पहिये वाली चीजे खरीदे। 


  • घर में चीजो को इकठा न होने दे।  बेकार के पुराने बिल ज्यादा दिनों तक संभाल कर ना रखे।  भुगतान करने के कुछ समय बाद उन्हें फैंक दे। रद्दी पेपर और मैगज़ीन पड़ने के बाद हटा दे। 

  • जरूरी कागज़ और डॉक्यूमेंट  की अलग अलग फाइल बना कर रखे।  ताकि समय पर हर पेपर मिल जाए। साथ ही घर के खरीदे गए सामान की गारंटी और वारंटी कार्ड्स की एक अलग फाइल बना कर रखे।

  •  जो चीज जहां से उठाये उसे वापस वहीँ रखने की आदत डाले।  घर में हर चीज के लिए एक जगह होनी चाहिए। इससे वे इधर उधर फैले नहीं रहती है। 

  • जो चीज काम की नहीं है उसे स्टोर में रखने के बजाय फैंक दे। यह ना सोचे की वह बाद में काम आ जाएगी। 

  • स्मार्ट होम मेकर बनने के लिए टाइम मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण है। अगर आप कुशलता से अपने टाइम को मैनेज कर लेती है तो आपके पास कभी समय की कमी नहीं होगी। 

  • अगर आप वर्किंग है ,तो पूरे हफ्ते की ड्रेस प्लान करने और उन्हें तैयार करके रखना , ग्रोसरी की शॉपिंग और मेन्यू प्लान आदि सारे काम एक ही दिन में करने के बजाय हर काम अलग अलग दिन करे। 

  • एक ही समय में कौन कौन से काम एक साथ किये जा सकते है।  यह सीखने आप समय बचा सकते है। 

  • उन कामो को गौर करे , जो आपका समय बर्बाद करते है।  आप जितना काम कर सकते है उतनी ही जिमेदारिया ले।  ऐसा कमिटमेंट न करे , जिससे आप तनावग्रस्त हो। 

  • अपनी प्राथमिकता में अपने परिवार और घर को सबसे पहले रखे।  उन पर खर्च किया गया समय बेशक ही कम हो परंतु वह एक क्वालिटी टाइम हो। 

  • फोन पर अपनी बातचीत सीमित रखे , क्योंकि फोन सबसे ज्यादा समय बर्बाद करने का साधन है। 

  • टीवी देखने , इन्टरनेट पर चैटिंग करने और जंक मेल पड़ने में समय खर्च न करे।  यह  समय आप अपने परिवार को दे। 

  • सुबह उठने के बाद "थिंग्स तो डू " की लिस्ट बनाये।  रात को देखे की आप का कौन सा काम छूट गया है और फिर जब आप अपने काम की लिस्ट बनाएगी, तो उस काम को भी लिस्ट में सबसे ऊपर  डाले।  इससे आपको अंदाजा हो जाएगा की आप अपने शेड्यूल के हिस्से से दिन में कितना काम करते है। 



13.8.16

कैसे बने अपने कुकिंग के एक्सपर्ट  


  • फ्रूट जूस का पैकेट खुलने के बाद बचे हुए जूस को आइस ट्रे में जमा ले।  अलग अलग ड्रिंक्स में इन क्यूब्स को डालकर उनका फ्लेवर बडाये। 


  • मक्खन के गोल छल्ले सजाने के लिए इस्तेमाल करने हो तो पोटेटो पीलर का इस्तेमाल करे। 


  • कटहल , अरबी जैसे लिसलिसेपन वाली सब्जियों को काटने के बाद हाथो पर नीबू मले। 


  • सैंडविच को काटने के लिए चाक़ू को हल्का सा गर्म करे।  सैंडविच बहुत ही आसानी से कट जाएगा। 


  • गर्म पानी में चाक़ू डुबो कर सब्जी या मीट काटने से आसानी से कट जाएगा। 


  • नीबू या संतरे का जूस निकालने के लिए  पहले ३० सेकंड के लिए माइक्रोवेव में गर्म करे, अधिक जूस निकलेगा।  आप चाहे तो गर्म पानी में भी रख सकते है। 


  • ऑरेंज कस्टर्ड बनाने के लिए संतरे को कद्दूकस करने से १-२ घंटे पहले फ्रीजर में रखे। 


  • आधे कटे प्याज को स्टोर करें के लिए कटे हिस्से पर थोड़ा सा मक्खन रगड़ कर बर्तन में रख दे। यह ताजा रहेगा और बदबू भी नहीं आएगी। 


  • कटे हुआ प्याज को बिना जलाये हुआ फ्राई करना हो तो इसमें पानी और थोड़ा मक्खन डालकर तब तक उबाले जब तक सारा पानी उड़ न जाए।  फिर धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाये। 



  • हरे प्याज को छीलने से १ मिनट पहले उबलते पानी में रखे। छिलका आसानी से उतर जाएगा। 



  • ऑलिव आयल में चुटकी भर चीनी मिला कर फ्रिज में रखे , लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा। 



  • आलू को क्रिस्पी बनाने के लिए उसे काट कर फ्रिज के ठन्डे पानी में रखे। फिर फ्राई करे। 



  • पालक पनीर की सब्जी को गहरी कड़ाही में बिना ढके हुआ पकाये। पालक का रंग हरा ही रहेगा। 



  • मेथी को धो कर सूखा कर पाउडर बना ले और सब्जियां बनाते समय थोड़ा थोड़ा यह पाउडर सब्जियों में डाले।  स्वाद दोगुना हो जाएगा। 



  • मुलायम इडली बनाने के लिए मिश्रण को पीसते समय इसमें थोड़ा सा पोहा( चिवड़ा) डाल दे। 


  • ब्राउन राइस की इडली बनाते समय उड़द दाल और ब्राउन राइस अलग अलग भिगोये।  ब्राउन राइस भीगने और  पकने में समय लगता है। 


  • कलरफुल इडली बनाने के लिए कभी चुकंदर , कभी पालक का पेस्ट बनाकर मिला सकते है। 

  • क्रिस्पी डोसे बनाने के लिए दाल और चावल को भिगोते समय उसमे थोड़े से मेथीदाना मिलाये। 

  • डोसे के मिश्रण में थोड़ी सी चीनी मिला देने से वो क्रिस्पी बनते है। 

  • डोसे में मिश्रण में खमीर जल्दी उठाने के लिए उसमे नमक मिलाइये। 


12.8.16

कैसे बढ़ाये फ़ूड की शेल्फ लाइफ 









दाल
किसमे स्टोर करे :- एयरटाइट कंटेनर या फिर कांच का जार
स्टोर ना करे :-प्लास्टिक शीट वाला डिब्बा
 शेल्फ लाइफ :- दालो को ज्यादा से ज्यादा 6 महीने तक एयरटाइट कंटेनर में रख सकते है।  इससे ज्यादा समय तक रखने से दाले खराब हो सकती है।
शेल्फ लाइफ बढ़ाने के कुछ टिप्स
कंटेनर को हलके गीले कपडे से पोंछकर सूखा ले।  यदि उसमे हल्का सा भी मोइस्चर होगा तो उसमे रखी दाले जल्दी खराब हो जाएगी।
दालों से भरे कंटेनर को गैस के ऊपर या साइड वाले रेक में ना रखे।
जार में तेज़पत्ता या कुछ लौंग रखने से सामान को ज्यादा से ज्यादा समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।




गेंहू
किसमे स्टोर करे :- स्टेनलेस स्टील या अलुमिनियम का बड़ा कंटेनर
स्टोर करे :-पीतल या कांच का बड़ा कन्टेनर
शेल्फ लाइफ :-गेंहू को सही से स्टोर किया जाय तो यह एक साल तक खराब नहीं होता है।
शेल्फ  लाइफ बढ़ाने के कारगर टिप्स
1 कंटेनर को अच्छी तरह से धो कर धुप में सूखा दे , गेंहू भरने के बाद उस कंटेनर को किसी सूखे स्थान पर रखे।
2 कंटेनर में तेजपत्ता या नीम के सूखे पत्ते  डालकर रख सकते है।
3 बरसात के दिनों में गेंहू की बोरियो को दीवार से सटा कर ना रखे , क्योंकि बारिश के कारण दिवार में नमी जाती है , जिससे गेंहू जल्दी खराब हो जाता है।



आटा
 किसमे स्टोर करे :-एल्युमीनियम या स्टेनलेस स्टील का कंटेनर
स्टोर ना करे :- प्लास्टिक का  डिब्बा
 शेल्फ लाइफ :-एल्युमीनियम या स्टील के कंटेनर में भी आटे 5-6 महीने से ज्यादा स्टोर करे।
शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए टिप्स:- 
1  कंटेनर एक दम सूखा हो , क्योंकि उसमे हल्की सी भी नमी होने पर उसमे छोटे छोटे कीड़े पैदा हो सकते है।
2  कंटेनर में पहले तेजपत्ता , दालचीनी या नीम के पत्ते रखे फिर उसें आटा भरकर ढक्कन अच्छे से बंद कर दे।



  
मैदा या बेसन
किसमे स्टोर करे
 स्टेनलेस स्टील या प्लास्टिक का एयरटाइट कंटेनर
किसमे स्टोर ना करे :-घटिया क्वालिटी का कंटेनर या प्लास्टिक का डिबा।
शेल्फ लाइफ :-मैदा या बेसन को 6  महीने से ज्यादा स्टोर करे।
शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए टिप्स
सामान रखने से पहले कंटेनर को साफ़ करके  सूखा ले।  फिर उसमे तेजपता या नीम डालकर सामान स्टोर करे।
यदि मैदा या बेसन अधिक इस्तेमाल नहीं करते हो तो अधिक मात्रा में ना खरीदे।



मसाले
किसमे स्टोर करे :-प्लास्टिक या कांच का container 
शेल्फ लाइफ :-मसालो को यदि सही ढंग से स्टोर किया जाए तो यह 1 साल तक खराब नहीं होते है।  परंतु उनका स्वाद और सुगंध केवल 6 महीने तक ही सुरक्षित रहते है।
शेल्फ लाइफ बड़ने के लिए टिप्स
1 गैस और गर्म जगह पर मसाले ना रखे।  इन्हें किसी ड्राई और ठंडी जगह पर रखे।
2 खाना बनते समय मसाले सूखे चम्मच से निकाले।
3 मसाले स्टोर करने से पहले डिब्बो को धुप में सूखा ले




ड्राई फ्रूट्स 

किसमे स्टोर करे :-  कांच या स्टील का कंटेनर 
स्टोर  ना करे :-टिन , एल्युमीनियम और प्लास्टिक का कंटेनर
शेल्फ लाइफ बढाने के लिए टिप्स
1 ड्राई  फ्रूट्स को एसी 6 महीने से ज्यादा सुरक्षित रखना चाहते हो उन्हें प्लास्टिक के ज़िप पाउच में रखकर फ्रिज में रखे, की फ्रीजर में।
2 फ्रिज में छिलके वाले बादाम 1 साल तक और बिना छिलके वाले बादाम , काजू और अखरोट  महीने तक
 खराब नहीं होते है।

दूध से बनी मिठाइया
किसमे स्टोर करे :-कांच या स्टील का कंटेनर
किसमे स्टोर ना करे :-टिन , एल्युमीनियम या प्लास्टिक का कंटेनर
शेल्फ लाइफ :-
1 गत्ते के डिबे  से निकालकर मिठाइयों को एयरटाइट कंटेनर में रखे।  ऐसा करने से मीठाई 20 दिन तक खराब नहीं होगी।
2 खोये और दूध से बनी मिठाई 1 हफ्ता और शुद्ध खोये से बनी मिठाई 3 हफ्ते तक खराब नहीं होती है।


बेसन से बनी मिठाइया 
किसमे स्टोर करे:-कांच और स्टील का कंटेनर 
स्टोर न करे :-टिन , एल्युमीनियम और प्लास्टिक का कंटेनर 
शेल्फ लाइफ :- बेसन से बनी सूखी मिठाइया जैसे लड्डू , बर्फी आदि 1महीने तक ठीक रहती है और रसवाली केवल 1हफ्ते तक। 
मिठाई को गत्ते के कंटेनर से निकालकर किसी एयरटाइट कंटेनर में रखे , क्योंकि गत्ते के container  में अधिक दिनों तक मिठाइया रखने से उसमे महक आने लगती है।