30.9.16

गर्भावस्था के समय उल्टी कैसे रोके How to stop vomiting during pregnancy




  • सुबह उठकर मुह धोकर हलके गुनगुने पानी में एक नीबू निचोड़ कर खाली पेट पीने से कुछ ही दिनों में उलटियां आनी बंद हो जाती है।
  • यदि मौसम गर्मी का है तो बर्फ के पानी का अधिक सेवन करने से लाभ मिलता है। 
  • संतरे , मोसंबी और पके हुए आम का सेवन करना भी बहुत लाभदायक होता है। 
  • गर्भवती स्त्री के पेट पर पानी की ठंडी पट्टियां रखने से बहुत आराम मिलता है। 
  • गुलकंद और शक्कर को बराबर मात्रा में मिलाकर दिन में दो से तीन बार खाने से भी आराम मिलता है। 
  • एक कागजी नीबू के दो टुकड़े कर ले। दोनों भागो पर पिसी हुई काली मिर्च और सेंधा नमक बुरक कर नीबू को डायरेक्ट ही आग में सेक ले। अब इसे धीरे धीरे चूसे। बहुत ही कारगर उपाय है। 
  • अनार के दानो का रस थोड़ा थोड़ा करके चूसने से भी उल्टी में बहुत लाभ होता है। 



एक रात में ही पिम्पल दूर करने के अचूक तरीके Effective way to remove pimp...

लो ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप) का घरेलु इलाज Home remedies for Low blood...

29.9.16

सुघड़ गृहणी के लिए स्मार्ट टिप्स Smart tips for Smart women



  • घर के छत पर एक कार्नर में  किचन गार्डन जरूर बनाये। जिससे रोज की सब्जियों की खरीदारी कम होगी और पैसे की भी बचत होगी साथ ही में आपको कुछ फ्रेश सब्जियां भी मिलेगी। 
  • अपने पुराने कपड़ो को नया रूप दे। पुरानी जीन्स की पेंट को अपनी क्रियाशीलता से उसका पाउच या छोटा सा हैण्ड बैग भी बना सकते है। 
  • घर को सजाने के लिए किसी स्पेशेलिस्ट के बजाय इन्टरनेट पर सर्च करके या यूट्यूब पर देख कर खुद करने की कोशिश करे और पैसे बचाये। 
  • फ्रिज का दरवाजा बार बार और ज्यादा समय के लिए खुला न छोड़े। ऐसा करने से बिजली की खपत अधिक होती है। 
  • जरूरी नहीं की हर कमरे में  ए सी लगवाये। कूलर भी अच्छा ऑप्शन है। जब अधिक गर्मी न हो तो कूलर भी चला सकते है और बिजली की बचत कर सकते है। 
  • ए सी की साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखे। सर्विस समय समय पर करवाते रहे। फ़िल्टर को महीने में एक बार जरूर साफ़ करे। 
  • वाशिंग मशीन तभी चलाये जब अधिक कपडे धोने  हो। 
  • कपडे ड्रायर में सूखाने के बजाये धूप में ही सुखाये। इससे बिजली की कम खपत होगी। 
  • जरूरत न हो तो बिजली के उपकरणों को स्विच ऑफ करके और उनका प्लग निकाल दे। स्टैंड बाय मोड में भी करीब 10-20 फीसदी बिजली खर्च होती है। 



कुत्ते के काटने पर घरेलु इलाज Home remedies for Dog bite

27.9.16

किचन में काम आने वाले कुछ आसान टिप्स Easy kitchen tips







  1. चावलो को धो कर छाया में सूखा ले। सूखने के बाद इन्हें दरदरा पीस ले। इन दरदरे चावलो को अच्छी तरह से सूखा कर किसी डिब्बे में भर कर रख ले। जब भी खीर या फिरनी बनानी हो तो पिसे चावल को घी में भून कर दूध , इलायची और मेवे डाल कर झटपट बनाये। 
  2. साग की ताजा पत्तियो को , नमक मिले पानी में डाल कर  10 मिनट के लिए छोड़ दे। फिर इसे काट कर बनाये। इससे साग की पौष्टिकता भी बनी रहेगी और साग कीटाणुरहित भी रहेगा। 
  3. गैस के चूल्हे को पानी से साफ़ करने के बाद अखबार के टुकड़े से रगड़े। ऐसा करने से चूल्हा एक दम चमकने लगेगा। 
  4. यदि आप चाहते है की सब्जी का रंग सुर्ख लाल दिखे तो इसके लिए सूखी लालमिर्च , एक छोटा चम्मच चीनी और एक प्याज को फ्राई किया हुआ इन तीनो को थोड़े से पानी में भिगो दे और आधे  घंटे के बाद इसे पीस कर पकाये। 
  5. इडली नरम और स्पंजी बनाने के लिए 1 चम्मच मेथी दाना डाल के साथ ही भिगो कर पीस ले। 
  6. आलू का रायता बनाते समय यदि उसमे थोड़ा सा भुना जीरा और शक्कर मिलाए जाय तो रायते का स्वाद दोगुना हो जाएगा। 
  7. चीनी के डिब्बे में यदि चीटियां आ गयी है तो डिब्बे में 4-5 लौंग डाल  देने से चीटियां तुरंत भाग जाएगी। 
  8. आटे और चावल  को घुन से बचाने के लिए उसमे साबुत नमक या फिर साबुत लाल मिर्च डाल देने से वे बचे रहेगे। 
  9. गर्मी में दूध को फटने से बचाने के लिए , दूध उबालते समय उसमे 2 छोटी इलायची या थोड़ी  शक्कर डाल देने से दूध नहीं फटेगा। 
  10. सूजी का हलवा बनाते समय सूजी को बिना घी के भूने। सूजी के भून जाने पर उसमे जरूरत के अनुसार पानी डाले और फिर उसमे घी और शक्कर मिलाये। ऐसा करने से हलवा अधिक स्वादिष्ट और मुलायम बनेगा। 

कदम्ब के फूल और पेड़ में है सेहत के लिए बहुत फायदे

26.9.16

फैटी लीवर के घरेलु उपचार Home remedies for fatty liver

ड्रायफ्रूट्स से होने वाले स्वस्थ्य लाभ The health benefits of dry fruits

ज्यादातर लोग वजन बढ़ने के दर से मेवो का इस्तेमाल नहीं करते है , क्यूंकी मेवो में हाई केलोरी और फैट्स होते है। परंतु मेवे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है।  मेवे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर के शरीर को बीमारियों से बचाते है। 

अखरोट 



  • अखरोट में ओमेगा 3 ऐसेन्शियल फटी एसिड का एक उत्तम स्त्रोत है।  इसलिए यह कार्डियो वेस्कुलर हेल्थ अस्थमा , आर्थराइटिस ,एक्जिमा और सोराइसिस में भी लाभदायक है। 
  • अखरोट में एलेनिक एसिड एक एंटीऑक्सीडेंट है , जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है। इसमें एंटी केंसर के गुण केंसर से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। 
  • अखरोट का सेवन महिलाओ में होने वाली गाल स्टोन की समस्या में भी फायदेमंद होता है। 
  • अखरोट में मौजूद  मेलाटोनिन तत्व एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है , जो अच्छी  नींद में सहायक है। जिन लोगो को नींद न आने की समस्या है उन्हें सोने से पहले अखरोट का सेवन करना  चाहिए। 
  • अखरोट में प्रोटीन , फाइबर , आयरन , मैग्नीशियम ,फॉस्फोरस ,कॉपर और मैग्नीशियम पाया जाता है। 
  • अखरोट का नियमित  इस्तेमाल अल्जाइमर से बचाव करता है और ब्लड क्लाटिंग को भी रोकता है। 


गुड़ देता है आपको खूबसूरत बाल के साथ साथ ग्लोइंग स्किन भी ,बतायेगे कैसे

25.9.16

पेट और आंतो के कीड़ो से छुटकारा पाने के उपाय Home remedies for stomach an...

हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य करने के नुस्खे Home remedies for High blood presure

                                               



  • दो टेबलस्पून शहद में एक टेबलस्पून नीबू का रस मिलाकर सुबह शाम पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है। 
  • आंवले का रस नियमित रूप से पीने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है। 
  • यदि हाई ब्लड प्रेशर के मरीज दो से तीन दिन तक सिर्फ नारंगी का रस पिएंगे और दूसरा कोई रस या अन्न न ले तो ब्लड प्रेसर एक दम से नार्मल हो जाता है। 
  •  ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति यदि  सुबह शाम खाली पेट पपीता खाये तो  इससे  ब्लड प्रेसर को कण्ट्रोल में रखा जा सकता है। 
  • सौंफ , जीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में पीसकर उसका चूर्ण बना ले इस चूर्ण को सुबह शाम खाने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है। 
  • 5 ग्राम  त्रिफला चूर्ण रात को सोने से पहले गर्म पानी के साथ नियमित लेने से भी ब्लड प्रेसर कण्ट्रोल में रहता है। 
  • ब्लड प्रेसर के मरीज को  सुबह शाम सेर करनी चाहिए। 

  • नियमित योगा जैसे - कपालभाती , अनुलोम विलोम प्राणायाम , सूर्य नमस्कार  करने से लाभ होता है। 

24.9.16

शरीर पर अधिक खुजली होने का समाधान Home remedies for get rid of itching




  1. ताजे नारियल और टमाटर का रस मिलकर मालिश करने से खुजली मिट जाती है। 
  2. तिल के तेल को थोड़ा गर्म करके रोज मालिश करे।  ऐसा करने से खुजली मिट जाती है। 
  3. यदि सूखेपन के कारण खुजली होती है तो पूरे शरीर पर मलाईदार दही की मालिश करे और बाद में  मल मल कर स्नान करे। 
  4. करेले की जड़ को पीसकर खुजली पर लेप करने से लाभ होता है। 
  5. नीबू का रस और चमली का तेल सामान मात्रा मिक्स करके उससे मालिश करे। 
  6. संतरे के छिलके को सिलबट्टे पर पानी के साथ  पीस कर शरीर पर मालिश करने से चाहे कितनी भी पुरानी से पुरानी  खुजली हो 5 से 6 दिन में मिट जाती है। 
  7. काली मिर्च और गंधक की बारीक पीसकर घी में अच्छी तरह से खरल में मिक्स करके शरीर पर लगाए।  खुजली में फ़ौरन आराम मिलेगा। 
  8. नीबू को काटकर उसमे सेंधा नमक भरकर धुप में सूखा ले।  सूख जाने पर उसका चूर्ण बना ले।  इस चूर्ण का सुबह शाम सेवन करने से खुजली में बहुत आराम मिलता है। 


किशमिश का पानी पीने के फायदे Benefits of drinking raisin water

बीयर पीने के भी है कई फायदे , क्या आप जानना नहीं चाहेगे Drinking beer is...

20.9.16

जले हुए बर्तनों की सफाई के आसान तरीके Easy ways of cleaning burnt utensils



कई बार खाना बनाते समय थोड़ी से चूक होने से बर्तन जल जाते है। इस तरह के बर्तनों को साफ़ करना बहुत ही मुश्किल काम है ,इसमें बहुत ही मेहनत लगती है और सफाई भी अच्छे से नहीं हो पाती है।

इन घरेलु उपायो से साफ़ करे जले हुए बर्तन:-


  1. जले हुए बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल दे। फिर दो चम्मच नीबू का रस और दो कप गर्म पानी डाले।  इसके बाद स्टील के स्क्रब से रगड़कर साफ़ करे। जला हुआ बर्तन बिलकुल साफ़ हो  जाएगा। 
  2. कच्चा नीबू लेकर इसे जले हुए हिस्से पर रगड़े। फिर इसमें तीन कप गर्म पानी डाले। अब ब्रश से जले हुए दाग के निशान साफ़ करे। निशान बहुत आसानी से साफ़ हो जायेगे। 
  3. जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर 5 मिनट के लिए उबाले। फिर बर्तनों को  लोहे के स्क्रब से साफ़ करे। 
  4. जले हुए बर्तनों पर टमाटर का काफी असरदार होता है। जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करे। अब इसे रगड़कर साफ़ करे। 

शीघ्रपतन रोकने के घरेलु और आयुर्वेदिक नुस्खे Home remedies for premature...

हड्डीयो को कमजोर हो कर टूटने से कैसे बचाया जाय

17.9.16

यदि आप बार बार छीक आने से परेशान है तो अपनाये ये घरेलु उपाय

किचन अप्लायंस की सफाई के लिए कुछ इजी ट्रिक्स Easy Tricks for cleaning kitchen appliances

   माइक्रोवेव  




खाना गर्म करने के साथ ही कम समय में टेस्टी खाना बनाता है। इसके साथ इसकी सफाई पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। 

कैसे करे सफाई 

  • प्रत्येक इस्तेमाल के बाद माइक्रोवेव को अंदर से अच्छे से किसी सूती कपडे से साफ़ करे। 
  • माइक्रोवेव की सफाई के लिए माइक्रोवेव ओवन क्लीनर का इस्तेमाल करे। 
  • माइक्रोवेव के दरवाजे का ख़ास ध्यान रखे ,क्यूंकी यह माइक्रोवेव के अंदर की एनर्जी को सुरक्षित  रखता है। 
  • माइक्रोवेव की ठीक तरह से सफाई के लिए इसमें रातभर के लिए अमोनिया भर कर रख दे और सुबह किसी मलमल के कपडे से साफ़ कर दे। 
  • माइक्रोवेव के किनारो की सफाई के लिए एक कप पानी में नीबू का टुकड़ा डालकर आन कर दे। भाप बनने के साथ ही गंदगी भी पिघल कर निकल जाएगी। जिससे सफाई करने में आसानी होगी। 
  • माइक्रोवेव में हमेशा ऐसे बर्तनों का ही इस्तेमाल करे , जिन पर माइक्रोवेव सेफ लिखा हो। 
  • माइक्रोवेव से खाने बनाने के बाद सामान निकालने के लिए ग्लव्स जरूर पहने या फिर किसी कपडे की सहायता से बर्तन को बाहर निकाले। 
  • माइक्रोवेव में पॉपकार्न बनाते समय ओवन के पास ही रहे। क्यूंकी कभी कभी तापमान ज्यादा होने के कारण ओवन के अंदर आग लगने का ख़तरा  रहता है। 





फ्रिज 



फल ,सब्जियों और खाने को सुरक्षित रखने वाले फ्रिज को हफ्ते में कम से कम एक बार अच्छी तरह से साफ़ करे। 

कैसे करे सफाई 

  • फ्रिज की सफाई के लिए बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर सफाई करे। 
  • ऊपर से लेकर नीचे तक सभी शेल्फ को साबुन वाले घोल से साफ़ करे और फ्रिज में सभी जार और बॉटल्स को भी साफ़ करके ही फ्रिज में रखे। 
  • साफ़ करने के बाद फ्रिज को आधे घंटे तक खुला ही छोड़ दे जिससे सारी नमी सूख जाएगी। फिर रुई में वेनीला एसेंस लगाकर फ्रिज में रख कर छोड़ दे और फिर एक घंटे के लिए फ्रिज को बंद कर दे। इससे फ्रिज से आने वाली दुर्गन्ध दूर हो जाएगी। 
  • हर 6 महीले में  फ्रिज के पिछले हिस्से की भी सफाई करे। 
  • फ्रिज में कभी भी गर्म खाने को न रखे ,इससे फ्रिज खराब होने लगता है। 
  • फ्रिज को कभी भी गैस चूल्हा , हीटर आदी के पास न रखे और न ही नमी या सीलन वाले जगह पर रखे। 
  • फ्रिज को हमेशा हवादार जगह पर रखे। 
  • फ्रिज बंद करते समय दरवाजे को  धीरे से बंद करे। 
  • फ्रिज के चारो तरफ लगे  के रबर ट्यूब की भी सफाई अच्छे से करे। 


मिक्सर ग्राइंडर 



आज के समय में मिक्सर ग्राइंडर हमारी रसोई के लिए बहुत ही ख़ास जरूरत की चीज है ,ये हमारी कुकिंग को आसान बनाता है। जिससे हमारे समय की भी बहुत बचत होती है। इसलिए इसकी सफाई का भी बहुत ध्यान रखना चाहिए। 

 कैसे करे सफाई 

  • कुछ भी पीसने के बाद तुरंत मिक्सर को धो ले। 
  • ब्लेड निकालकर साबुन के पानी से मिक्सर को अच्छी तरह से धो कर धुप में सूखा कर रखे। 
  • मिक्सर में यदि चिकनाई हो गए है तो सूजी या फिर सिकी हुई ब्रेड डाल कर मिक्सी चलाये। सारी चिकनाइ साफ़ हो जाएगी। 
  • मिक्सी में बहुत ज्यादा गर्म चीजे न पीसे। 
  • मिक्सर को लगातार ना चलाये। थोड़ी थोड़ी देर के बाद ब्रेक देते रहे। 
  • मिक्सर के जार को आधे स ज्यादा न भरे। वरना मोटर ओवरलोड हो कर बंद हो जाएगी। 
  • मिक्सर इस्तेमाल के बाद उसका प्लग निकाल दे वरना लगातार इलेक्ट्रिक सप्लाई होने से मिक्सर की क्षमता पर लोड पड़ता है। 



हैण्ड ब्लैंडर 



किचन में मैश करने और फैंटने की काम को आसान बनाने   के लिए हैण्ड ब्लैंडर का होना बहुत जरूरी है। 
हैण्ड ब्लैंडर की मदद से रसोई के छोटे मोटे कामो को बड़ी आसानी से किया जा सकता है। 

कैसे करे सफाई 

पहले हैण्ड ब्लैंडर के सभी पार्ट्स को अलग अलग कर ले और फिर हलके गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट डाल कर उसमे हैण्ड ब्लैंडर के सभी पार्ट्स को डालकर कुछ देर छोड़ दे। फिर किसी ब्रश की सहायता से हलके हलके सफाई करे। 
यदि ब्लैंडर में कुछ पीसते समय चिपक गया है तो बेकिंग सोडा और पानी को बराबर मिलाकर उसमे हैण्ड ब्लैंडर चलाये। अब सारे पार्ट्स खोल  कर इसमें डाल दे और कुछ समय बाद इसकी सफाई करे। 
ब्लैंडर की मोटर को हमेशा हलके गीले कपडे से  साफ़ करे।  मोटर को कभी भी पानी में न गीला करे। 
सफाई के बाद सभी पार्ट्स को सूखा कर ही रखे। 
ब्लैंडर के ब्लेड चेंज करें और सफाई करने के पहले ब्लैंडर को अनप्लग करना न भूले। 
ब्लैंडर को इस्तेमाल करते समय ब्लेड पॉइंट से खुद को दूर रखे वरना बलंडर आपके कपड़ो  में फंस सकता है। 
ब्लैंडर के लगातार इस्तेमाल से ब्लेड की धार कम हो जाती है इसलिए इसके ब्लेड की धार को तेज करवाते रहना चाहिए। 





चिकनगुनिया से बचने के लिए कुछ घरेलु उपचार

15.9.16

झुर्रियों को कहिये अलविदा अलविदा HOW TO GET WRINKLE FREE SKIN

सेब के सिरके के फायदे HEALTH BENEFITS OF APPLE CIDER VINEGAR

खून की कमी दूर करने के गुणकारी नुस्खे

केल्शियम की कमी होने पर अपनाये ये घरेलु तरीके

कुकिंग टिप्स आइडियाज





  1. गुलाबजामुन बनाते समय घी में 2 चम्मच खाने का तेल भी मिला दे। इससे गुलाबजामुन पर घी की परत नहीं जमेगी। 
  2. सूखे आलू की सब्जी बन जाने पर ऊपर से भुनी सूजी बुरक दे। आलू की सूखी सब्जी में भी कुरकुरापन आ जाएगा। 
  3. खीर बनाते समय 2 बड़े चम्मच सूजी को भून कर खीर में डाले। खीर गाड़ी और पोष्टिक बनेगी। 
  4. मीट और मछली जरूरत से ज्यादा खरीद लिए हो तो दो चार दिन तक फ्रेश रखने के लिए फ्रीजर में रखने से पहले इसमें सरसो का तेल , हल्दी और नमक लगा दे। 
  5. पिघली हुई आइसक्रीम को हैण्ड मिक्सर में फैंटे और तुरंत जमाये। गर्म चाक़ू से जमी हुई आइसक्रीम काटे। प्री चिल्ड सर्विंग बॉस में आइसक्रीम सर्व करे। 
  6. पनीर को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए ब्लाटिंग पेपर में लपेट कर फ्रिज में रखे। 
  7. सेवई बनाते समय ज़रा सा कस्टर्ड पाउडर मिला देने से सेवई गाढ़ी बनती है। 
  8. दही बड़े की पीसी दाल में ज़रा सा मैदा मिला देने से गुलाबजामुन की रंगत और स्वाद दोनों बढ़ जाती है।  

14.9.16

होम मेड स्क्रब जो चेहरे की चमक लौटाए



  • जिन  फलो से रस निकलता है उनको  को इकठा करे और सूखा ले, जैसे संतरा और नीबू। सूखने पर इन्हें पीस ले। फिर इनमे ग्लीसरीन और नीबू का रस मिलाये और स्क्रबर की तरह इस्तेमाल करे। इस स्क्रब से मुहासे की कारण होने वाले त्वचा की खराबी  दूर होती है। 
  • आधा कप दही में बराबर मात्रा में पिसा हुआ अखरोट मिलाये। पहले  पानी से चेहरा धौए और इस तैयार स्क्रब को लगाए। स्क्रब करने के बाद हलके गुनगुने पानी से चेहरा धो ले। 
  • घर पर नेचुरल स्क्रब तैयार करने के लिये सूखे काले चने ,साबुत मूंग , और धुली मसूर की दाल को बराबर मात्रा में पीस कर पाउडर बना ले। जब भी स्क्रब करना हो तो 1 टीस्पून दाल के मिक्स पाउडर में 1 टीस्पून शहद मिलाकर पूरे चेहरे पर स्क्रब करे। यदि आप चाहे तो इसमें दूध या दही भी मिला सकते है। इसे आप बॉडी स्क्रब के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है। 
  • थोड़ी सी  शक्कर को  3 टीस्पून  नीबू  के रस के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा कर मसाज करे। यह एक बढ़िया स्क्रब का काम करता  है। 
  • 1 टीस्पून ओलिव आयल में 1 टीस्पून आटे का चोकर मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करे। इससे बहुत  अच्छे परिणाम मिलेंगे। 
  • आधा कप चावल के आटे में आधा कप पका हुआ पपीता मैश करके डाले। इसमें 1 चम्मच नीबू का रस डाले और पेस्ट बनाये। इससे चेहरे की मसाज करे। हल्का सूखने पर रगड़ कर छुड़ा ले और गुनगुने पानी से चेहरा धो ले। 

  

13.9.16

स्मार्ट टिप्स फॉर स्मार्ट वुमन Smart Tips for Smart Women




  • घर के लिए कोई भी गैजेट जैसे  फ्रिज  , मशीन आदी खरीदे तो उसके मेनुअल को अच्छे से पड़े और समझने की कोशिश करे। 
  • टीवी चैनल्स के नंबर को याद रखे। ताकी समय मिलने पर अपना मनपसंद कार्यक्रम देख सके। 
  • घर के बल्ब बदलना , फ्यूज ठीक करना या घर के छोटे छोटे कामो के लिए किसी के इन्तजार में बैठने के बजाय खुद करे। 
  • अचानक आये मेहमान के मेहमानवाजी , उसके खाने पीने ,आवभगत जल्दी से करने का इंतजाम करने के तरिका जरूर सीखे। 
  • समय समय पर अपने बालो को ड्रेस के अनुरूप  नया लुक दे , स्मार्टनेस और भी बढ़ेगी। 
  • 10-15  मिनट में तैयार होने की ट्रिक सीखे। 
  • पार्टी के दौरान हार्ड ड्रिंक्स के लिए दबाव डाले  जाने पर मुस्कुराकर थैंक्स बोलते हुए स्मार्टली सॉफ्ट ड्रिंक्स उठाये। 
  • किसी की तनख्वाह जानने की कोशिश न करे और ना ही अपने इन्वेस्टमेंट की चर्चा करे। 
  • घर , कार , बैंक , मेडिकल से सम्बंधित महत्वपूर्ण कागजात की जानकारी रखे। 
  • कभी  कभी परिवार के साथ मौज मस्ती के लिए घर को फैला बिखरा छोड़ देने में कोई  भी बुराई नहीं है। 
  • गाड़ी चलाना वर्किंग वूमेन के लिए उसकी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनती जा रही है। 
  • रास्तो की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। 
  • अपने आत्मविश्वास को टूटने न दे। संघर्ष को सकारात्मक सोच के साथ चुनोती के रूप में ले। 


11.9.16

स्मार्ट किचन टिप्स Smart Kitchen Tips



  1. सब्जियों को खोलते पानी से निकाल कर चिल्ड पानी में डाले , रंग सुरक्षित रहेगा। 
  2. भिन्डी बनाते समय शुरुआत में ही उसमे अमचूर पाउडर डाले।  भिन्डी काली नहीं पड़ेगी। 
  3. भिन्डी बनाते समय उसमे एक चम्मच दही डालने से वह न तो चिपकेगी और ना ही काली पड़ेगी। 
  4. फूलगोभी को साफ़ करने के लिए सिरके मिले पानी में 15 मिनट के लिए भिगो कर रखे और फिर अच्छी से धौए। 
  5. करेले बनाते समय उसमे थोड़े से कैरी के टुकड़े मिलाये। इससे करेले का कड़वापन भी दूर होगा और वे टेस्टी भी बनेगे। 
  6. टमाटर की ग्रेवी में दूध या दही डालने से पहले टमाटर को अच्छे से भून ले वरना ग्रेवी एकसार नहीं बनेगी। 
  7. ग्रेवी को गाड़ा बंनाने के लिए उसमे 1-2 चम्मच काजू , बादाम ,चिरोंजी का पेस्ट मिलाये। 
  8. प्याज उबालते समय उसमे जड़ वाले हिस्से में क्रास का निशान बनाये। कम समय में उबल जायेगे।
  9. लहसुन की कलियाँ छीलने से पहले ५ मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो कर रखे , लहसुन आसानी से छिल जाएगा। 
  10. पनीर को ताजा रखने के लिए इसे मलमल के कपडे में बांधे और सिरके की कुछ बूंदे डाले। 

10.9.16

EASY AND USEFUL TIPS FOR HOME AND KITCHEN


  • किचन के डिब्बो पर जमी चिकनाई को साफ़ करने के लिए सिरके का उपयोग करे। 
  • राजमा या छोलो को जल्दी उबालना हो तो उबलते समय उसमे एक सुपारी डाल देने से राजमा जल्दी उबल जाते है। 
  • अधिक दिनों तक लहसुन को ताजा रखना हो तो उसे छील कर नमक लगा कर कांच की शीशी में रख ले। 
  • यदि कही पर घी या तेल गिर जाए तो उस पर सूखा आटा डाल दे। थोड़ी देर बाद आटे को साफ़ कर ले। आसानी से साफ़ हो जाएगा। 
  • यदि किताबो में दीमक से परेशान है तो उसमे चंदन के कुछ टुकड़े रख दे।  कीड़े मकोड़ो से निजात मिलेगी। 
  • रबड़ बैंड  के चिपचिपा होने से बचाने के लिए उसके पैकेट में थोड़ा सा टेलकम पाउडर डाल दे। 
  • नीबू के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना ले। इस पाउडर को बर्तन साफ़ करने वाले पाउडर में मिला दे। बर्तन ज्यादा चमकेंगे।
  • अगर कही पर काई लग गयी है तो उसे हटाने के  लिए उस जगह पर रात भर चुना डालकर छोड़ दे। सुबह उसकी सफाई करने से काई के दाग हट जायेगे। 
  • दिन में दो से तीन बार धनिया के पत्ते चबाने से जीभ के छाले ठीक होते है। 
  • यदि एड़िया फट गई  हो तो पके केले के गूदे में थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाकर फटी  एड़िया पर लगाए। 







9.9.16

रूखे बालो में नई चमक लाये



  • धोने की बाद बालो को लास्ट में ठन्डे पानी से धोये।  आपके बालो में दिनभर ताजगी बनी रहती है। 
  • महीने में एक बार डीप कंडीशनिंग ट्रीटमेंट जरूर ले। प्रदूषण और धुल से होने वाले नुक्सान के लिए यह बाहर जरूरी है। 
  • बालो में मालिश जरूर करे। इससे बालो की जड़ो में रक्तसंचार तेज होता है और बालो को मिलती   है सेहतभरी चमक 
  • खूबसूरत बालो के लिए जरूरी है आयरन और ज़िंक। इसलिए इन्हें आपने आहार में जरूर शामिल करे। 
  • दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी  जरूर पिए। यह बालो में खूबसूरती और चमक लाने का सबसे आसान और सस्ता उपाय है। 
  • कोई भी शैम्पू या हेयर लोशन लगाने से पहले उसे हाथो पर मले। फिर बालो में उगाये। 
  • यदि बाल ज्यादा ड्राई है तो बालो में अंडे की जर्दी लगाए। 
  • अगर बाल ऑयली है तो बार बार अपने बालो में कंघा या ब्रश ना फेरे।   बार बार ब्रश करने से सर की तेलिये ग्रंथियां सक्रिय हो जाती है जिससे बालो की जड़ो में अधिक तेल आने लगता है। 
  • बालो में अलग अलग तरह के हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करे। अपने बालो के  टाइप  के अनुसार ही हेयर प्रोडक्ट का चुनाव करे। 



8.9.16

अपनी हर मॉर्निंग को बनाये गुड मॉर्निंग Maintain good morning every morning


यदि अपनी सुबह को गुड बनाना है तो अपने दिन की शुरुआत ताजगी और सकरात्मकता के साथ करे। सुबह उठने के साथ साथ कई बातो पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ताकी आपका पूरा दिन ताजगी  से भरा रहे। 
  1. सुबह कभी भी दरी से न उठे। ये सबसे जरूरी है के आप सुबह सूरज निकलने से पहले ही उठ जाए। अगर दिन की शुरुआत अच्छी करना चाहते है तो सूरज की पहली किरण को महसूस करे। 
  2. अपने हाथो के रेखाओ को देखे और भगवान् से उठते ही अपनी इस हेल्थी लाइफ के लिए धन्यवाद कहे। सुबह उठते ही किसी को भी कोसना या किसी के बारे में बुरा न कहे। आइने में अपना चेहरा देखे और हल्की सी मुस्कान के साथ उठे। 
  3. एक्सरसाइज जरूर करे। भूल कर भी योगा या व्यायाम करना न भूले। योगा आपके स्वास्थ्य और मन  के लिए बहुत आवश्यक है। इससे आपका पूरा दिन हेल्थी रहेगा। 
  4. अखबार की नेगेटिव खबरों से बचे। सुबह के समय आध्यात्म और मन को फ्रेश करने का कोई लेख पड़े या सुने। इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। 
  5. किसी से भी सुबह के समय लड़ाई न करे। सुबह उठते ही बीती रात की समस्या को लेकर कोई तनाव ना ले। ना ही किसी अन्य परिवार वालो के साथ चर्चा करे। 
  6. हल्का ब्रेकफास्ट करे और अपने दैनिक कार्यो को पूरा करे  जो भी खाये वो हेल्थी हो और हल्का हो। 
  7. ऑफिस जाने से पहले या किसी दूसरे काम से निकलने से पहले भगवान् का आशर्वाद लेकर जाए। इससे आपके काम में सकारात्मकता आती है और आपका मन भी अच्छा रहता है। 

7.9.16

वास्तु शास्त्र और नेम प्लेट Vastu Shastra and Nameplate







  • नेमप्लेट हमेशा दाई या बाई तरफ होनी चाहिए। 
  • नेमप्लेट मेन गेट  के लगभग आधी उचाई के ऊपर होनी चाहिए। 
  • नेमप्लेट हिलना नहीं चाहिए। 
  • नेमप्लेट लिफ्ट के सामने नहीं होनी चाहिए। 
  • नेमप्लेट  के सामने साफ़ सफाई से सम्बंधित  सामान नहीं होना चाहिए। 
  • नेमप्लेट पर किसी प्रकार की  टूटफूट या कटा हुआ नहीं होना चाहिए। 
  • नेमप्लेट में अधिकतम दो लाइन में अपना नाम लिखवाये। 
  • नेमप्लेट पर किसी  भी प्रकार की पशु पक्षीयो की सजावट  नहीं करनी चाहिए। 
  • नेमप्लेट का रंग घर के मालिक की  राशी के अनुसार होना चाहिए। 
  • नेमप्लेट में किसी भी प्रकार का छेद नहीं होना चाहिए। 
  • नेमप्लेट पर धूल गंदगी और मकड़ी के जाले नहीं होने चाहिए। 
  • नेमप्लेट की लिखावट और उस पर पड़ने वाली रोशनी की व्यवस्था अच्छी तरह से होनी चाहिए। जिससे उसे पड़ने में आसानी हो। 
  • नेमप्लेट बंनाने वाले व्यक्ती को उसकी तय मजदूरी से थोड़ा अधिक राशी उपहार में दे। 
  • नेमप्लेट के पीछे कोई भी जीव जंतु और छिपकली अपना बसेरा न बनाये। 
  • यदि नेमप्लेट पर काली चीटियां घूमती है तो यह अच्छा संकेत है। 
  • नेमप्लेट पर लिखे अक्षर या कोई भी अंक अपनी जगह से हिलना या टूटना नहीं चाहिए। 
  • नेमप्लेट की स्थापना के दिन किसी सुहागन के हाथो का स्पर्श समृधी लाता है। 
  • विशेष अवसर या तीज त्योहारो पर नेमप्लेट को  दूर्वा से नौ बार स्पर्श करवाकर दूर्वा को या तो बहते पानी या बहती हवा में छोड़ दे। 



6.9.16

किचन मैनेजमेंट डेली फ़ूड स्टोरेज Kitchen Management Daily food storage

picture source by tinhatranch.com

किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजो को कैसे स्टोर किया जाए आइये जानते है :-

  1. बची हुई सब्जी , चटनी या अन्य खाद्य पदार्थो को बाउल , जिसे  प्लास्टिक से कवर किया गया हो या ट्रांसपैरंट कंटेनर जिसमे ढक्कन लगा हो ,उसमे रखे ताकी आप इसे जल्दी से जल्दी ख़तम कर सके। 
  2. किचन  में रोजाना इस्तेमाल होने वाले फ़ूड आइटम्स को आप होलसेल रेट में खरीदकर स्टोर कर सकती है। 
  3. अंडो को फ्रिज में दरवाजे के ऊपर बनी अंडे के डिजाइन वाले जगह पर स्टोर करने के बजाये इसे आप अंडे के कार्टन्स में ही रख कर फ्रिज में रखे , इससे वे अधिक समय तक सुरक्षित रहते है। 
  4. हरी पत्तेदार सब्जीयो को साफ़ करके अच्छी तरह से अखबार में लपेट कर रोल कर ले।  फिर इसे प्लास्टिक के बेग में डालकर फ्रिज में स्टोर करे। इससे हरी सब्जीया अधिक समय तक ताजी रहती है। 
  5. अन्य सब्जीयो को भी प्लास्टिक के बेग में स्टोर करे , प्लास्टिक के बेग में नमी के कारण वे अधिक दिनों तक फ्रेश रहती है। 
  6. चावल को कनस्तर में भरने से पहले अच्छी तरह से साफ़ कर ले। फिर इस पर बोरिक पाउडर छिड़के।  ऐसा करने से  उनमे कीड़ा नहीं लगता है। 
  7. गेहू और दालों को स्टोर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह से धूप में सुखा ले  और फिर स्टोर करते समय इनमे पारे की गोलिया डाले।  इससे गहु और दाले जल्दी से खराब नही होती है।  यह पारे की गोलिया आसानी से मार्केट में उपलब्ध है। 
  8. नमक और शक्कर को प्लास्टिक के बेग में भर कर स्टोर करे।  ऐसा करने से नमी और चीटियों से भी बचाव होता है। 
  9. नमक को कभी भी मेटल के कंटेनर में स्टोर करके न रखे क्यूंकी नमक मेटल से क्रिया करके जहरीला हो जाता है। 
  10. बड़े आकार के बर्तन और एक्सट्रा सामान जो रोज काम में नहीं आते है उन्हें एक कार्टन में भरकर उसपर लेबल लगा कर अलग रख दे। 
  11. घी और कुकिंग आयल के जार को इस्तेमाल करने के बाद अच्छे से साफ़ करके ही शेल्फ में रखे , जिससे शेल्फ पर दाग न पड़े। 
  12. रोजाना काम में ना आने वाले क्राकरी और अन्य कांच के सामान को एक कार्टन में पैक करके रखे।  इन्हें पैक करते समय उनके बीच में अखबार जरूर रखे ताकी वे टूटे नहीं , या उनके बीच में थर्माकोल भी डाल सकती है। इन आइटम्स को छोटे छोटे बॉक्सेस में रखे ताकी उन्हें हैंडल करने में आसानी हो। 
  13. बार बार इस्तेमाल होने वाले जार को सामने वाले शेल्फ पर रखे,  जिससे उन्हें ढूंढने में आसानी हो और आपका समय भी बच जाए। 
  14. थोड़े थोड़े दिनों के अंतराल पर फ्रिज को चेक करते रहे और खराब हो रही सब्जी और फलो को बाहर निकाल दे नहीं तो इसके कारण दुसरे फल और सब्जीया भी खराब होने लगेंगे। 
  15. सख्त चीजो को फ्रिज में २ महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है और मुलायम चीजो को 5 से 7 दिनों के अंदर अंदर ही प्रयोग में ले ले।
  16. नाजुक फल जैसे स्टॉबेरी , कीवी और चेरी जैसे फलो को डीप फ्रीजर में स्टोर करे। 
  17. फ्रिज में रखी जाने वाली बॉट्टल के ढक्कन को कस कर बंद करे ताकी उनके अंदर रखी चीजे खराब न हो। 
  18. फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थो के कंटेनर पर लेबल लगाए।  ताकी उन्हें ढूँढ़ते समय अधिक देर तक फ्रिज का दरवाजा खुला न रहे। 
  19. मीट, चिकन ,फिश और चॉप्स आदी को स्टोर करने से पहले उन्हें अच्छे से साफ़ करके धो ले। फिर कंटेनर में रख कर फ्रिज में स्टोर करे।  इन्हें प्लास्टिक के बेग में स्टोर न करे नहीं तो यह खराब हो जायेगे। इन्हें स्टोर करने के ३ दिन के अंदर अंदर ही इस्तेमाल कर ले। 
  20. अतिरिक्त नमी से सब्जीया खराब हो जाती है। इसलिए इन्हें स्टोर करने से पहले धोये नहीं।  यदि धोना हो तो उन्हें सुखाकर ही स्टोर करे। 
  21. अनाज को स्टोर करने के लिए उन्हें नमी से बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए स्टोरेज कंटेनर में अनाज से नीचे और उसकी ऊपर अखबार जरूर बिछा  ले। 
  22. प्याज , आलू और लहसुन को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है।  इन्हें केन या प्लाटिक के बास्केट में रखकर कैबिनेट्स के ऊपर रखे। 
  23. बिसकिट्स , नमकीन और कुकीज़ आदी रेडिमेड नाश्ते को ट्रांपैरेंट एयरटाइट कंटेनर में रखे। 
  24. स्टेनलेस स्टील की रैक को किचन की दीवारों पर फिक्स किया जा सकता है , इनकी सफाई भी आसानी से हो जाती है।





5.9.16

नेचुरल पेस्ट कंट्रोल टिप्स Natural pest control tips



अगर आप कीड़े मकोड़े और कॉकरोच से परेशान है तो इन नेचुरल तरीको से आप इससे निजात पा सकते है। 

कीड़े मकोड़े 

  • नीबू और हरी मिर्च को धागे में पिरोकर घर के दरवाजे के पीछे टांग दे। इसके स्मेल से कीड़े घर में नहीं घुसेंगे। 
  • किचन के आस पास तुलसी और पुदीने के पौधे लगाए। 


कॉकरोच 

  • कॉकरोच को भगाने के लिए बेकिंग सोडा और शक्कर पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाकर कॉकरोच की निकासी वाली जगह पर रखे। 
  • बेकिंग सोडा , शक्कर पाउडर और आटा बराबर मात्रा में मिलाकर इसको गूंथ ले। इनकी छोटी छोटी  गोलिया बनाकर अलमारी और शेल्फ आदी में चिपका दे। 


मच्छर 

  • मच्छर को भगाने के लिए गहरे रंग के खुल्ले बर्तन में हलके गर्म पानी में कपूर डालकर खुला छोड़ दे। 
  • नीली लो वोल्टेज ट्यूबलाइट से भी मच्छर दूर भागते है। 
  • घर में हमेशा जालीदार दरवाजे भी लगवाये।  कूलर और पानी की टंकी को नियमित रूप से साफ़ करते रहे। 

चीटियां 

  • पानी में विनेगर मिलाकर किचन के फर्श को साफ़ करे।  
  • किचन के दरवाजे पर चाक से लाइन खींचे , इससे चीटियां दूर रहती है। 
  • चीटियां निकलने वाली जगह पर नीबू का  रस डाले। 


  छिपकली 

  • खिड़कियों पर अंडे के छिलके टांग कर छिपकली की दूर रखा जा सकता है। 
  • घर के कमरो के एंट्री गेट पर चाक से लाइन खींचे। 


4.9.16

फ़ास्ट फ़ूड के साइड इफ़ेक्ट


  1. ज्यादा जंक फ़ूड खाने वाले बच्चे हायपर एक्टिव होते है , जिस कारण उनमे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कम होती है जिसकी वजह से उनका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। 
  2. इनके कारण बच्चो के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ साथ उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व पर बुरा असर पड़ता है। 
  3. फास्ट फ़ूड से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती जाती  है। 
  4. इसके अधिक इस्तेमाल से सांस संबंधी बीमारिया भी यंग ऐज में होने लगती है। 
  5. बच्चो में बढ़ता स्लीप सिसोर्डेर भी फ़ास्ट फ़ूड की ही देन है। 
  6. लड़कियों में इनफर्टिलिटी की बढ़ती समस्या भी फ़ास्ट फ़ूड के अधिक इस्तेमाल के कारण ही है। 
  7. आजकल बच्चे भी डायबीटीज का अधिक शिकार हो रहे है , यह फ़ास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड की ही देन है। 
  8. इसके अलावा अधिक फ़ास्ट फ़ूड खाने से स्ट्रोक और लिवर का डैमेज का ख़तरा भी बढ़ गया है। 
  9. फ़ास्ट फ़ूड में इस्तेमाल होने वाले रंगों से न केवल पाचन क्रिया खराब होती है बल्कि केंसर पैदा करने वाले तत्व भी इसमें होते हैं। 
  10. बच्चो में बढ़ते मोटापे का कारण और टाइप २ डायबीटीज और कार्डियोवैस्कुलर का ख़तरा भी बढ़ता जा रहा है। 
  11. इसके अलावा बच्चे बाहर खेलना कूदना भी बंद कर देते है क्यूंकी उनमे शारीरिक थकान ज्यादा होती है। उनका स्टेमिना भी कम हो जाता है और उनका व्यक्तित्व इससे बेहद  प्रभावित होता है


1.9.16

मजेदार कुकिंग टिप्स





  1. कोकोनट उत्तपम के लिए फ्रेश कोकोनट मिल्क के साथ साथ फ्रेश नारियल कस कर भी डाले। खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएगा। 
  2. बटाटा वडा को क्रिस्पी बंनाने के लिए थोड़ी से तुअर की  दाल बेसन के घोल में मिलाये। 
  3. ढोकला के लिए उसके घोल में थोडी सी  मलाई मिलाने से वे मुलायम बनते है। 
  4. मुट्ठीभर पोहा को पीस कर पकोड़े के घोल में मिलाकर अच्छी तरह से फैंटे।  पकोड़े करारे बनेगे। 
  5. वड़ो के घोल में ज़रा सा दही मिलाने से वड़े ज्यादा सॉफ्ट बनते है और तेल भी कम लगता है। 
  6. बेसन के घोल में चावल का आटा या सूजी मिलाने से पकोड़े करारे बनते है। 
  7. पकोड़े बनाते समय तेल में चुटकी भर नमक मिला देने से कम तेल लगेगा। 
  8. डोसे के घोल में कुछ दाने मेथी के पीस कर मिलाने से अच्छा फ्लेवर आता है। 
  9. क्रिस्पी दोसे बनाने के लिए जब भी तवे पर तेल डाले , उस पर चुटकी भर नमक भी डाल दे। 
  10. ब्रेड क्रम्ब्स न हो तो सूजी मिलाने से भी कटलेट करारे  बनते है।  कटलेट या रोल मेदा के घोल में डुबो कर फ्राई करे। 
  11. घी बासी हो जाए तो इसे फैंके नहीं।  आधा किलो घी में 2 बड़े चम्मच दही मिला कर उबाल ले और छान कर फिर से इस्तेमाल में लाये। 
  12. सूप को सर्व करते समय उसमे फ्राई किये हुए ब्रेड क्रम्ब्स डालने के बजाये उसमे पॉपकॉर्न डाले। 
  13. दही को जमाने के लिए उसमे एक छोटा चम्मच मिल्क पाउडर का डाले।  दही चक्केदार जमेगा।
  14. दही को जल्दी ज़माने के लिए  हलके गर्म दूध में थोड़ा दही मिला कर बर्तन को ढक्कन से अच्छे से बंद कर दे।  अब इस बर्तन को प्रेशर कुकर में रख कर बंद कर दे।  दही जल्दी जमेगा। 
  15. दही में पानी या दूध की जगह थोड़ा सा सेब का जूस मिलाने से खट्टा मीठा रायता बनेगा।