11.1.17

आयल मैजिक लंबे और घने बालो के लिये

                                                                                                                                          

हॉट आयल ट्रीटमेंट 

बालो की लंबाई के अनुसार 1/4 या 1/2 कप ओलिव आयल में संतरे का जूस मिलाये।  इस मिश्रण को गरम करके अपने बालो की जड़ो में मालिश करे और आधे घंटे के बाद बालो को धो ले।  इस मिश्रण को आप एक महीने तक स्टोर करके रख सकते है। 




एग ओलिव मिक्स 

2 अंडे में 4 टेबलस्पून ओलिव आयल मिलाये। इसे मिक्सचर को अपने बालो में अच्छे से लगाकर ऊपर से प्लास्टिक का कैप पहनकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दे।  बालो को अच्छी तरह से धो ले। रेशमी और चमकते बालो के लिए यह एक बहुत ही अच्छी रेसिपी है। 



रोजमेरी आयल 

1 कप रोजमेरी एसेंशियल आयल में 1/8 कप लेवेंडर एसेंशियल आयल मिलाकर किसी लाइट प्रूफ बोटल में या फिर किसी डार्क जगह पर स्टोर करे।  इस तेल की कुछ  बूंदे हाथ में ले और इस आयल को अपने बालो में लगाए।

बेबी आयल - एग मास्क 

1 अंडे के पीले भाग को तब तक फैंटे जब तक उसमे झाग न बनने लग जाए।  अब इसमें 1 टीस्पून बेबी आयल डाले और फैंटे।  इस मिश्रण में 1 कप पानी मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करे और बालो में लगाए। 1 घंटे तक बालो में लगा रहने दे।  1 घंटे के बाद बालो को धो ले।  यह मिक्सचर हर तरह के बालो की कंडीशनिंग करता है।

No comments:

Post a Comment