20.11.16

अमरुद खाने के स्वास्थ्यवर्धक फायदे Health benefits of eating Guava


अमरुद की तासीर ठंडी होती है , यह पेट की कई  बीमारियों को दूर करता है। इसे खाना खाने  के  बाद खाने से कब्ज , आगरा और मंदाग्नि की शिकायत नहीं होती है।  अमरुद के बीजो का औषधीयों के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसके बीजो को दरदरा पीसकर उसमे शक्कर मिलाकर पीने से पित्त संबंधी विकार दूर होते है। सर्दी और जुकाम में अमरुद के बीजो का पाउडर पानी के साथ लेने से आराम मिलता है। अमरुद में विटामिन सी होने के कारण यह कई रोगों में भी लाभप्रद होता है।

घरेलु नुस्खे 



  1. कब्ज होने पर खाली पेट निरंतर कुछ दिनों तक पके अमरुद का सेवन करने से कब्ज की शिकायत दूर होती है। 
  2. रात को सोते समय अमरुद के पत्तो को पीसकर पुल्टिस बाँधने से  आँखों का दर्द , सूजन और लाली दूर होती है। 
  3. गठिया रोग में अमरुद के पत्तो को पीसकर उसे गर्म करके दर्दवाले स्थान पर लेप करने से दर्द से राहत मिलती है। 
  4. अमरुद के छोटे छोटे टुकड़े करके पानी में डालकर कुछ समय के बाद पानी को छानकर डायबिटीज या बहुमूत्रता के कारण बार बार लगने वाली प्यास दूर होती है। 
  5. अमरुद कृमिनाशक भी है , छोटे बच्चो के पेट में कीड़े होने पर अमरुद को कद्दूकस करके शहद मिलाकर खिलाने से कीड़े नष्ट हो जाते है। 
  6. अमरुद के पत्तो को चाबाने से या अमरुद के पत्तो के काढ़े में फिटकरी मिलाकर कुल्ला करने से दांतो का दर्द दूर हो जाता है। 
  7. एक एक अमरुद सुबह , भोजन के बाद और शाम के समय में डेढ़ महीने तक सेवन करने से मष्तिस्क की मांसपेशीयो को ताकत मिलती है और मस्तिष्क की गर्मी भी शांत होती है। 
  8. मुँह में छाले होने पर अमरुद के पत्तो पर कत्था लगाकर चबाने से लाभ होता है। 
  9. अमरुद को काट कर उसपर काला नमक लगाकर और कालीमिर्च का पाउडर लगाकर खाने से अफारा रोग दूर हो जाता है और पाचन क्रिया दूर होती है। 
  10. उलटी और दस्त में  अमरुद के पत्तो का काढ़ा बनाकर पीने से आराम मिलता है। 
  11. एक अधपके अमरुद को पानी के साथ पत्थर पर घिसकर उसका लेप करने से कुछ ही दिनों में आधासीसी के दर्द से छुटकारा मिल जाता है। 


No comments:

Post a Comment