10.11.16

होममेड ब्यूटी सीक्रेट Homemade Beauty Secret



  1. मस्सो पर रोजाना गोभी का रस लगाने से वो गिर जाते है। 
  2. चेहरे के बाल हटाने के लिये अंडे की सफेदी , शक्कर और मक्के का आटा अच्छी तरह से मिक्स कर ले।  इसे चेहरे पर लगाए।  सूखने पर यह मास्क को पील कर ले। हफ्ते में 3 से 4 बार इसका प्रयोग करे। 
  3. दांतो की चमक बनाये रखने के लिए और उन्हें पीले होने से बचाने के लिए चाय , कॉफ़ी या रेड वाइन लेने के बाद अच्छी तरह से कुल्ला जरूर करे। 
  4. मेथी और दही का मिक्सचर लगाने से चेहरे के बाल से सम्बंधित सभी समस्याओ से छुटकारा  मिलेगा। 
  5. खाना खाने के बाद नियमित रूप से एक गिलास छाछ पीने से चेहरे पर निखार आता है। 
  6. छाछ से मुह धोने से भी त्वचा के दाग और धब्बे मिट जाते है और रंग साफ़ हो जाता है। 
  7. नियमित रूप से पालक के रस का सेवन करने से चेहरे पर कुदरती निखार आता है। 
  8. नीबू के रस में गुलाबजल और दूध मिलाकर लगाने से चेहरे में कुदरती निखार आता है। 



No comments:

Post a Comment