6.11.16

डेंड्रफ से छुटकारा पाने के आसान घरेलु उपाय Simple home remedy to get rid of Dandruff



  1. डेंड्रफ होने पर अपने बालो को खट्टे दही या छाछ से धोये। 
  2. नारियल के तेल में नीबू का रस मिलाकर बालो की जड़ो में लगाए और 20 मिनट के बाद धो ले। 
  3. 1 टीस्पून मेहंदी , 2 टीस्पून शीकाकाई और आधा चम्मच बादाम तेल में दही मिलाकर पतला  लेप बनाये और बालो में लगाए।  करीब एक घंटे लगा रहने दे और एक घंटे के बाद  बालो को धो ले। 
  4. 50 ग्राम मेहंदी , 5 ग्राम रीठा , 10 ग्राम आवला पाउडर , 5 ग्राम शीकाकाई , 2 ग्राम कपूर काची , 2 ग्राम नीम का पाउडर , 1 कप दही , 1 नीबू का रस इन सभी सामग्रीयो को मिलाकर एक पेस्ट बना ले और बालो में लगाए। करीब 2 घंटे तक लगा रहने दे। 
  5. शीकाकाई , रीठा ,बेसन , आवला और मुल्तानी मिटटी में दही मिलाकर बालो को धोने से रूसी की समस्या से छुटकारा मिलता है। 
  6. एक अंडा और 1 कप दही को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर ले और बालो की जड़ो में लगाए। आधे घंटे के बाद धो ले। 
  7. एक अंडे में 1 टीस्पून नीबू का रस मिलाये और इससे अपने सर में मालिश करे। किसी साफ़ कपडे  से बाँध ले। इसे रात भर लगा रहने दे और सुबह शैम्पू से बाल धो ले। 
  8. 2टीस्पून बीटरूट जूस में 1 अंडा और 1 टीस्पून नीबू का रस मिलाकर सिर की त्वचा पर मालिश करे और आधे घंटे के बाद बालो को धो ले। 


No comments:

Post a Comment