17.11.16

अजवायन के औषधीय गुण Medicinal properties of Ajvayan



  1. खाना खाने के बाद गैस बनने की शिकायत हो , पेट में भारीपन या गुड़गुड़ाहट हो तो 3 ग्राम अजवायन में 2 ग्राम खाने का सोडा मिलाकर खा ले और ऊपर से थोड़ा सा गुनगुना पानी पी ले। तुरंत राहत मिलेगी। 
  2. दांत में  दर्द होने पर  अजवायन के तेल में रुई का फाहा डुबोकर दांत में रखने से आराम मिलता है। 
  3. पेट में कीड़े होने पर , अजवायन का उपयोग बहुत लाभदायक होता है। इसके लिए 3 ग्राम अजवायन को थोड़े से गुड़ के साथ सेवन करने से लाभ मिलता है। 
  4. बहुत अधिक खांसी होने पर पान के पत्ते पर 1/2 tsp अजवायन डाल कर खाने से और उसका धीरे धीरे रस चूसे से खांसी में राहत मिलती है। 
  5. एक चम्मच अजवायन में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर गुनगुने पानी से फाँकने पर जुकाम में लाभ मिलता है। 
  6. छोटे बच्चो में उलटी और दस्त दूर करने के लिए माँ के दूध के साथ एक चुटकी अजवायन का पाउडर दे। 
  7. आफरा की शिकायत होने पर 4 ग्राम अजवायन 1 ग्राम काले नमक के साथ गुनगुने पानी के साथ सेवन करे। 
  8. अजवायन खाने से सर्दी का बुखार कम होता है , इसे खाने से पसीना आने लगता है और बुखार उतर जाता है। 
  9. अजवायन , सेंधा नमक और हींग को पीसकर उसकी फांकी लेने से पेट में होने वाले वायुगोले से राहत मिलती है। 
  10. गले  में सूजन आ गयी हो , कफ अधिक निकलता है तो २ ग्राम अजवायन सोने से पहले चबाकर ऊपर से गुनगुना पानी पी ले। 
  11. दोपहर के खाने के बाद एक गिलास छाछ में एक चौथाई चम्मच अजवायन का चूर्ण डालकर पीने से बवासीर में आराम  मिलता है। 
  12. फफेड़े संबंधी रोगों में अजवायन कफ दूर करके फ़फेड़ो को मजबूत करता है और छाती के दर्द में आराम मिलता है। 
  13. सभी प्रकार के त्वचा के रोगों में , घाव , फोड़े फुंसिया को अजवायन के काढ़े से धोने से राहत मिलती है।  यह कड़ा एंटीसेप्टिक का भी काम करता है। 
  14. प्रसव के बाद अजवायन और गुड़ मिलाकर सुबह शाम प्रसूता को खिलाने से कमर का दर्द मिटता है , गैस की समस्या नहीं होती है और गर्भाशय साफ़ हो जाता है। इसे खाने से भूख बढ़ती है और शरीर बलवान हो जाता है।  यदि प्रसूता को बुखार आता है तो वह भी ठीक हो जाता है और प्रसूता को दूध अधिक बनने लगता है। 




No comments:

Post a Comment