26.11.16

हेयर केयर टिप्स Hair care tips



  1. बालो को सही पोषण देने के लिए सप्ताह में 2 बार गुनगुने ओलिव आयल से मसाज  करे। आयल मसाज से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है , साथ ही सही पोषण भी मिलता है। 
  2. बालो को धोने से 2 से 3 घंटे पहले नारियल के गुनगुने तेल से मसाज करे।  फिर गर्म पानी में डुबोकर निचोड़कर तौलिये में बालो को लपेटकर रखे। एक से दो घंटे के बाद बालो को धो ले। 
  3. एक चम्मच ग्लिसरीन , एक अंडे की सफेदी और 2 चम्मच कैस्टर आयल इन तीनो को मिलाकर बालो  की जड़ो में लगाए। एक से दो घंटे के बाद बालो को धो ले। 
  4. बालो की डीप कंडीशनिंग के लिए उन्हें दही , बीयर और अंडे का प्रयोग करे। 
  5. बालो को हेल्दी बनाने के लिए खाना सनफ्लावर आयल में बनाये।  सनफ्लावर आयल में असेंशियल फेटी एसिड होता है , जो बालो को नमी देता है। 
  6. बालो की अच्छी ग्रोथ के लिए केस्टर आयल लगाए। केस्टर आयल हेयर टॉनिक का काम करता है। 
  7. सनफ्लावर आयल से बालो की जड़ो में मसाज करने से बालो का रूखापन दूर होता है। 
  8. बालो में डेंड्रफ की समस्या दूर करने के लिए जैतून का तेल , नीबू का रस और नारियल का तेल को मिलाकर गुनगुना करके बालो की जड़ो में लगाए। 
  9. राई और मेथीदाना को पीसकर बनाये गए पेस्ट को बालो में लगाने से बालो की रूसी की समस्या ख़त्म होती है। 
  10. दो टीस्पून नारियल के तेल में एक टीस्पून नीबू का रस मिलाकर बालो की जड़ो में लगाए। इससे रुसी की समस्या दूर होगी। 




No comments:

Post a Comment