15.11.16

दाग धब्बे और झाइयां दूर करने के उपयोगी नुस्खे




  1. एक पके टमाटर में छेद करके उसमे एक नीबू निचोड़े। अब इस टमाटर को अपने चेहरे पर रगड़े।  सूखने पर धो ले। 
  2. दही और खीरे के रस का मिक्सचर को चेहरे पर लगाए। इससे झाइयां दूर होती है। 
  3. आधा टीस्पून नीबू का रस और ग्लीसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाए। 
  4. आधा टीस्पून हल्दी और 2 से 3 मेहंदी के पत्ते पीसकर चेहरे पर लगाए। 
  5. तुलसी , नीम और पुदीने के पत्तिया सामान मात्रा में लेकर पीसे। इसमें चुटकी भर हल्दी और गुलाबजल डालकर पेस्ट बना ले और चेहरे पर लगाए। 
  6. शहद में थोड़ा सा केसर डालकर लगाने से काले दाग दूर होते है। 
  7. नारियल के तेल में पान का पत्ता पीसकर चेहरे पर लगाए। 
  8. रोटी का टुकड़ा रात भर के लिए दूध में भिगो कर रखे और सुबह उसे पीस ले और अपने चेहरे पर लगाए। 
  9. हल्दी और तुलसी के पत्तो का पेस्ट से स्किन से सम्बंधित समस्याओ से छुटकारा मिलता है।  
  10. चन्दन पाउडर , ग्लिसरीन और गुलाबजल को मिलाकर लगाने से दाग धब्बो  से छुटकारा मिलता है, साथ ही झुर्रियों से भी मुक्ति मिलती है। 
  11. आलू को कद्दूकस करके उसमे नीबू का रस और मुल्तानी मिट्टी मिलाकर उसका पेस्ट बना ले। 20 मिनट तक  चेहरे पर लगाकर रखे और ठन्डे पानी से चेहरा धो ले। 
  12. झाइयां दूर करने के लिए पुदीने और तुलसी का रस सामान मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाए। 
  13. पपीते के गूदे को मेश कर ले और चेहरे पर मसाज करे।  यह पिगमेंटेशन स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। 
  14. नारियल को कद्दूकस करके उसका रस निकाल ले। इसमे आधा आधा टीस्पून ग्लिसरीन और रोज वाटर डाले।  इसे चेहरे पर लगाने से सनबर्न ठीक होता है। 


No comments:

Post a Comment