23.11.16

दुल्हन के लिए 60 दिनों का ब्राइडल ग्रूमिंग कैलेंडर



हर दुल्हन की यह चाहत होती है की अपनी शादी के दिन वो सबसे खूबसूरत दिखे। हर व्यक्ति की नजर उस पर ही जाकर रूक जाए।
इन सबके लिए यदि आप सही प्लानिंग और अपनी उचित देखभाल करेगी तो आपके सौंदर्य में निखार लाया जा सकता है।  इसके लिए जरूरी है की शादी के लगभग दो महीने पहले से ही ब्यूटी और हेल्थ रूटीन का पालन करना चूरू कर दिया जाए।
हम  आपके लिए 60 दिनों का ग्रूमिंग कैलेंडर दे रहे है जिसे अपनाकर आप भी अपनी शादी में किसी ब्यूटी क्वीन से कम नहीं लगेगी। 60  वे दिन  से लेकर  1 दिन तक का आपका पूरा प्लान तैयार  है। जिसे अपना कर आपको काफी मदद मिलेगी।

  •   60 दिन :- सबसे पहले एक अच्छे डर्मोटोलोजेस्टिक से संपर्क करे और अपनी स्किन और बालो से संबंधी सभी समस्याओ के बारे में उसकी राय ले।
  • 59  दिन :- डायटीशियन के पास जाए और अपना वजन चेक करवाये।  हाइट के अनुसार आपका बॉडी वेट कम या ज्यादा हो तो दोनों ही स्थितियों में अपने शरीर के अनुसार अपना डायट और एक्सरसाइज का प्लान तैयार करवाये
  • 58दिन :-(1) दुल्हन के लिए 60 दिनों का ब्राइडल ग्रूमिंग कैलेंड
  •               (2)पूरे दिन में थोड़ा थोड़ा सा 5 से 6 बार खाये।  एक साथ पेट भर कर न खाये।

                        (3)दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिए।
                        (4)एक फ़ूड डायरी बनाये , जिसमे हर दिन के खाने पीने के हिसाब रखे।
                        (5)कोल्ड ड्रिंक्स , चॉकलेट , चिप्स , केक और काफी इन पांचो चीजो से परहेज  रखे। क्योंकि                       यह     आपके फिट रहने के प्लान को बिगाड़ सकती है।
                       (6)अपनी लाइफस्टायल को हेल्थी बनाये और हमेशा एक्टिव रहे , आलस का त्याग करे।
                      (7)लिफ्ट की जगह सीढ़ियों  का प्रयोग करे।  मार्केट या आस पास कही भी जाना हो तो पैदल                              जाए। 8 घंटे की भरपूर नींद  ले।

  • 57 दिन :-अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए नए  और अच्छी क्वालिटी के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट खरीदे , जैसे - मॉइस्चराइजर , डे -नाइट क्रीम , बॉडी लोशन , फेस वाश , टोनर , मेकअप रिमूवल , फेस बॉडी स्क्रब , फेस मास्क आदि।  साथ ही अपने स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का चयन करे , ताकी किसी भी तरह की स्किन एलर्जी  या कोई दूसरा  स्किन इन्फेक्शन न हो जाए।
  • 56 दिन :- इस दिन आप बॉडी वैक्स कराये , ताकी शादी से कई दिन पहले ही आपको अपनी स्किन की सेंसटिविटी का पता चल जाए।  साथ ही इन दिनों आप अपने पसंद का पार्लर भी चुन सकती है। अगर आपको उनका काम पसंद ना आये तो समय रहते आप किसी दुसरे ब्यूटी एक्सपर्ट के पास जा सके।
  • 55 दिन :- पार्लर जा कर पता लगाए की क्या क्या नए  ट्रीटमेंट उपलब्ध है और आपको किस किस ब्यूटी ट्रीटमेंट की जरूरत है। इसके अलावा मेनीक्योर पेडिक्योर , फेस क्लीनअप , फेशियल , बॉडी मसाज , हेड मसाज , हेयर स्पा  आदी की सुविधा उपलब्ध है या नहीं , इसका भी पता जरूर करे।
  • 54 दिन :- शादी के दिन आप क्या पहनेगी और कैसा मेकअप होगा , इन सब बातो के बारे में ब्यूटीशियन से पहले ही मिलकर तय कर ले। अपनी ड्रेस के साथ मैच करने वाला तीन चार लुक्स के बारे में पहले से ही डिसकस कर ले , ताकी लास्ट टाइम पर किसी तरह की कोई परेशानी ना आये।
  • 53 दिन :- ब्यूटी सलून सेलेक्ट करने के बाद अब वक्त है ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाने का। हाइड्रेटिंग फेशियल , हेड और बॉडी मसाज करवाये और पेडीक्योर और मेनिक्योर भी करवाये।
  • 52 दिन :- आप अपने दिमाग को पूरी तरह से रिलेक्स दे।  नींद पूरी ले।  घर पर टी वी देखे।
  • 51 दिन :-बालो पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है जितना फेस पर , बॉडी और स्किन पर।  अगर बालो में डेंड्रफ की समस्या है तो एक्सपर्ट की राय ले। अपने हेयर ड्रेसर से मिलकर उपयुक्त शैम्पू और कंडीशनर आदी की खरीददारी करे।
  • 50 दिन :-अपने फ़ूड प्लान पर एक बार फिर से ध्यान दे और फ़ूड डायरी पड़ कर इस बात की तसल्ली  कर ले की आप अपनी डायटीशियन की सलाह पर ही चल रही है।  जंक फ़ूड से दूर रहे।
  • 49 दिन :-  घरेलु उपाय आजमाए - नहाने के बाद मिल्क स्क्रबर करे। लूफा को दूध में भिगोकर पूरे शरीर पर स्क्रब करे। दूध शरीर को नमी प्रदान करता है , साथ ही स्किन टैनिंग को भी दूर करता है।
  • 48 दिन :- यदि आपके बाल बहुत झड़ रहे है और उनका शेप खराब हो गया है तो एक अच्छा सा हेयर कट करवाये।
  • 47 दिन :- आइब्रोज  करवाये।  अगर आप उनकी शेप बदलना चाहती है अर्थात थोड़ा मोटा या पतला करना चाहती है तो यह काम अभी करवाये और यह चेक करे की यह बदलाव आप पर कैसा लग रहा है।
  • 46 दिन :- किसी अच्छे ब्रांड का लिप बाम खरीदे और रोजाना नियमित रूप से अपने होठो पर लगाए , ताकी होठ मुलायम और गुलाबी बने रहे। ऐसा करने से आपको यह भी पता चल जाएगा की यह आपको सूट कर रहा है या नहीं।
  • 45 दिन :-आज का दिन पूरा रिलेक्स करे।  यदि आप वर्किंग है तो एक दिन की छुट्टी ले और घर पर रह कर फ्रेश होने के बाद कोई अच्छी से फ्रूट क्रीम से 5 - 7 मिनट के लिए अपनी मसाज करे।
  • 44 दिन :- चेहरे की डेड स्किन को हटाने के लिए ग्लाइकोलिक पील करवाये।  इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।
  • 43 दिन :-चेहरे की रंगत  निखारने के लिए घर का बना उबटन लगाए। बेसन हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर पूरे शरीर पर लगाए।  10 से 15 मिनट तक लगा रहने दे फिर लूफा से रगड़ कर नहा ले।  ताजगी और स्फूर्ती महसूस करेगी।
  • 42 दिन :- यह दिन बालो के लिए है। सुबह आयल से मसाज करे और फिर शैम्पू करे। दो चम्मच शहद में एक चम्मच ओलिव आयल मिलाकर बालो में लगाए।  आधे घंटे के बाद फिर से बालो में शैम्पू और कंडीशनर करे।41 दिन :- अपने लिये परफ्यूम खरीदे और पुराने परफ्यूम का इस्तेमाल न करे। विवाह वाले दिन कौन सा परफ्यूम लगाना है , यह भी अभी से तय कर ले।
  • 40 दिन :-अपनी स्किन टाइप के अनुसार फेस मास्क लगाए। ड्राई स्किन के लिए फ्रूट मास्क और ऑयली स्किन के लिए क्ले  बेस्ड मास्क परफेक्ट रहता है।
  • 39  दिन :- टेंशन से दूर रहने के लिए बॉडी मसाज करवाये। हाई या कोल्ड स्टोन मसाज आपके शरीर के प्रेशर पॉइंट्स पर की जाती है , जिससे सारा तनाव दूर होता है।
  • 38 दिन :- सेल्युलाइट है तो अपने पैरो , तलवो और नितम्बो और बाहो पर बॉडी लोशन में कॉफ़ी बीन्स को मिक्स करके मसाज करे।
  • 37 दिन :- अगर धुप में जाते समय आप एसपीएफ का प्रयोग नहीं करती या करना भूल जाती है तो इससे चेहरे पर काले धब्बे आ जाते है और असमय झुर्रिया आने लगती है।  इससे बचने के लिए रोजाना अपनी स्किन पर नीबू का रस मले और अच्छी से क्रीम लगाए।
  • 36 दिन :- हाथ पैरो को कोमल बनाये रखने के लिए सोने से पजल शावर वाश से धोये और प्यूमिक स्टोन से हल्का हल्का स्क्रब करे।  मॉस्चराइज लगाए और फिर पेट्रोलियम जेली लगाए। सर्दी के मौसम में हाथो में दस्ताने और पैरो में मोज़े पहन कर रखे।
  • 35 दिन :- बालो के टेक्सचर के हिसाब से अपना शैम्पू और कंडीशनर सिलेक्ट करे और अगर जरूरी लगे तो उसे बदल ले।  विटामिन बी और ई युक्त आहार ले , बालो के पोषण के लिए यह बहुत जरूरी है।
  • 34 दिन :- हेयर स्पा कराने जाए।  इसमें हेड मसाज से लेकर शैम्पू , कंडीशनिंग , स्टीम और हेयर ड्राई सब कुछ शामिल होता है। रात को जल्दी सोने की आदत डाले।  सुबह आप फ्रेश फील करेगी।
  • 33 दिन :- पूरे दिन कोई काम न करे।  बस आराम करे , यह बहुत जरूरी है।
  • 32 दिन :- हमेशा सोने से पहले मेकअप को साफ़ करके सोने की आदत डाले।  वरना जितना भी ब्यूटी ट्रीटमेंट आपने करवाया है, सब बेकार हो जाएगा। क्योंकि रात भर मेकअप लगा रहने से चेहरे के रोमछिद्र बंद हो  जाते है।
  • 31 दिन :- एक महीना पूरा ख़त्म हो चुका है और एक महीना बाकी है।  फिर से डायटिशीयन के पास जा कर डायट प्लान डिस्कस करे। आने वाले एक महीने से ज्यादा से ज्यादा रिलेक्स रहने की कोशिश करे।


  • 30 दिन :- स्किन केयर और खुले रोमछिद्रों के लिए एक चम्मचटमाटर के रस में कुछ बूंदे नीबू  के रस की डाले।  इसे चेहरे पर लगाए और 15 मिनट के बाद धो ले।
  • 29 दिन :- अगर फेस पर स्ट्रेस या थकान दिख रही है तो कुछ घरेलु उपचार अपनाये - कद्दूकस किये गए सेब में थोड़ा सा शहद मिलाकर लगाने से चेहरे पर ताजगी बनी रहती है और यदि कील मुहासे है तो वो भी ठीक हो जाते है।
  • 28 दिन :- आँखों की ब्यूटी के लिए ब्रांडेड आई क्रीम का ही प्रयोग करे।
  • 27 दिन :- खुद को पैम्पर करे।  इसके लिए चॉकलेट बॉडी रैप या फिर काफी स्क्रब का इस्तेमाल अच्छा रहेगा। फ़ूड बेस्ड स्पा ट्रीटमेंट ले।  अपने बजट के हिसाब से शहर के अच्छे से स्पा में जाए।
  • 26 दिन :- रोजाना 2 कप ग्रीन टी पीना शुरू कर दे , इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन को फ्रेश बनाये रखने के साथ साथ बॉडी से सारे टॉक्सिन्स  भी निकाल देता है।
  • 25 दिन :- आज से रोजाना 10 मिनट के लिए मेडिटेशन करना शुरू कर दे।  इससे थकान और टेंशन दूर होगी और आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा।
  • 24 दिन :- किसी भी फल में दही या शहद मिलाकर उसका पेस्ट बना ले और एक फेशियल मास्क तैयार कर ले।  ऑयली स्किन वालो के लिए दही का उपयोग बेहतर रहता है और अगर स्किन ड्राई हो तो शहद का प्रयोग करे। इसके अलावा बालो के लिए भी आप अपने कंडीशनर के साथ फलो को  मिक्स करके उससे बालो को कंडिशनिंग करे। इस मिक्सचर को 10 मिनट तक लगा रहने दे और फिर शैम्पू करे।
  • 23 दिन :- ब्यूटी पार्लर जाए और फेशियल करवाये।
  • 22 दिन :- शॉपिंग करने जाए , परंतु एसपीएफ लगा कर ही घर से बाहर जाए।
  • 21 दिन :- भागदौड़  करने से आँखे भारी  हो जाती है , डार्क सर्किल भी हो जाते है।  ठन्डे पानी से आँखों पर छीटे मारे या फिर आँखों पर खीरे की स्लाइस रखे। आई मास्क का भी प्रयोग कर सकते है।
  • 20 दिन :- नाखूनों पर ध्यान दे।  नहाने के बाद उन पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाए। उन्हें मजबूत और चमकदार बनाने के लिए विटामिन सी का सेवन करे। नेल पेंट लगाने से पहले बेस कोट जरूर लगाए।
  • 19 दिन :- हर्बल स्नान का आनंद ले। दो चम्मच शहद , एक कप गर्म पानी और कुछ बूंदे असेंशियल आयल को मिक्स करे।  इसे अपने नहाने के पानी में डाले।
  • 18 दिन :- 1/4 कप दही में 1/4 कप बारीक पिसे हुए अखरोट ले। पेस्ट बनाकर चेहरे पर हलके हाथो से स्क्रब करे और गर्म पानी से चेहरा धो ले। हफ्ते में एक बार ऐसा करे और फिर शादी के दिन अपनी चमक दमक देखे।
  • 17 दिन :- अपने ऎक्सरसाइज के प्लान में बदलाव करे।  अब ध्यान पेट , कमर और नितम्बो पर दे।  यहां चर्बी जल्दी आती है।
  • 16 दिन :- कॉफी को गर्म पानी में डाले। गुनगुना होने पर बालो में लगाए और २० मिनट के बाद धो ले। इससे बालो में चमक आ जाएगी।
  • 15 दिन :- ऊर्जा पाने के लिए सूर्य नमस्कार योग करे।  प्रचुर मात्रा में फल , उबली सब्जिया खाये।  फलो का जूस पिए।
  • 14 दिन :- मौज मस्ती करे और स्पा में दिन बिताये।
  • 13 दिन :- घर में हंसी ख़ुशी का के माहौल में समय बिताये।  अपने मित्रो को पार्टी दे।
  • 12 दिन :- स्किन पर ध्यान दे। यदि त्वचा पर कोई एलर्जी  , लाली या सूजन हो तो एक टी बैग को ठंडा करके 1 मिनट के लिए स्किन पर लगाए।
  • 11 दिन :- कुछ नया करने का मन कर रहा है तो अपने हेयर ब्रश पर परफ्यूम छिड़के और बालो को ब्रश करे।
  • 10 दिन :- अपने ब्यूटी रूटीन का पालन करते रहे।  तनाव से दूर रहे।
  • 9 दिन :- वेडिंग डे के लिए अपने ग्रूमिंग बैग को तैयार कर ले। हेयर स्प्रे , हेयर पिन , मेकअप रिमूवर वाइप्स , टिशू , मॉइस्चराइजर , लिप बाम , लिपस्टिक , कॉम्पैक्ट , परफ्यूम , डिऑड्रेंड आदी सभी रख ले।
  • 8 दिन :- अगर बाल कही कही से सफ़ेद है तो कलर करवा ले। 
  • 7 दिन :- प्रोडक्ट और शेड का सही ढंग से पता लगाने के लिए अपना ब्राइडल मेकअप ट्राय करके देखे। इससे आप शादी वाले दिन होने वाली परेशानियों से बच जाएगी। कुछ बदलाव करवाना चाहते है तो उसका भी पता  चल जाएगा। 
  • 6 दिन :- बॉडी स्क्रब करवाये। घर पर करने के लिए पपीते और दो केले में शक्कर डालकर मिक्सी में मिक्स करे और इसे बॉडी स्क्रब की तरह प्रयोग करे। 
  • 5 दिन :- विवाह का दिन नजदीक आ गया है।  अब जरूरत है बॉडी वेक्स , ब्लीच और आईब्रो करवाने की। वैक्सिंग करवाने के बाद अगर जलन और सूजन हो तो स्किन पर बर्फ लगाए। 
  • 4 दिन :- हेयर स्पा करवाये और एरोमा थेरेपी फेशियल और बॉडी मसाज  करवाये। 
  • 3 दिन :- मेनीक्योर और पेडीक्योर करवाये। 
  • 2 दिन :- आज का दिन मेहंदी का होता है।  मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए तवे पर कुछ लौंग गरम करे और उससे उठती हुई भाप को   अपने हाथो पर ले। सूखने पर  मेहंदी को धोये नहीं बल्कि रगड़ कर छुड़ाए। 
  • 1 दिन  :-  तनाव रहित रहे , माइंड को एकदम फ्री रखे। इसेंशियल आयल पानी में डालकर स्नान करे। अपनी स्किन को मॉस्चराइज करे। फेस मास्क लगाए। बहुत सारा पानी पिए और सलाद खाये। भरपूर नींद ले और रिलैक्स करे। 


  


No comments:

Post a Comment