27.12.16

बच्चो के रोग Children's Diseases



छोटे बच्चो को ठण्ड से कैसे बचाये 


  1. नवजात बच्चो के शरीर पर हल्के हाथो से राई के तेल की मालिश करके सुबह के समय गुलाबी धूप में थोड़ी देर के लिए सुलाए। इससे बच्चे को कभी सर्दी भी नहीं होगी और निमोनिया भी नहीं होगा। 
  2. रात को सोते समय तुलसी का रस बच्चे के नाक और माथे पर मले। 
  3. छोटे बच्चो को शहद चटाये इससे उसे ठण्ड नहीं लगेगी। 
  4. बच्चे के सोने वाली जगह के आस पास कपडे की पोटली में प्याज को कुचल कर बाँध कर रख दे। 
  5. कभी कभी गुनगुने पानी में नीम की पत्तिया उबालकर बच्चे को स्पंज करे। 
  6. नहाने से पहले शहद में नीबू का रस निचोड़कर बच्चे  की छाती पर मले।  यह उपाय बच्चे को सर्दी से बचाने के लिए कवच का काम करेगा। 


बच्चो की खांसी और ज़ुकाम 

  1. तुलसी के रस के सेवन से सर्दी नहीं लगती है। 
  2. बादाम की 5 गिरी ,  5 मुनक्का , 5 दाने काली मिर्च इन सब को मिश्री के साथ पीस कर छोटी छोटी गोली बना ले।  हर 4-4 घंटे पर एक गोली चूसने के लिए दे।  इससे खांसी दूर हो जाएगी। 
  3. बड़ी इलायची का पाउडर 2-2 ग्राम दिन में तीन बार पानी के साथ लेने से सभी प्रकार की खांसी से आराम मिलता है। 
  4. आधा चम्मच तुलसी के रस में आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन बार बच्चे को पिलाये।  सर्दी और खांसी में आराम मिलेगा। 
  5. खांसी होने पर बच्चे को वंशलोचन पीसकर शहद के साथ चटाये। 
  6. थोड़ा सा सरसो का तेल रोजाना बच्चे की छाती पर लगाए।  बहुत जल्दी आराम मिलेगा। 
  7. थोड़ा सा सौंठ पाउडर , गुड़ और घी के साथ मिलाकर चटाये।  इससे बच्चे की खांसी और ज़ुकाम ठीक होता है। 

No comments:

Post a Comment