25.12.16

बॉडी केयर टिप्स Body care tips




  1. पिसी  हुई शक्कर को खाने के तेल में मिलाकर त्वचा की मालिश करने से त्वचा में निखार आता है।  इस उपचार को आप खुरदरी कोहनी और घुटने के लिए भी कर सकते है। 
  2. खीरे और नीबू के रस को चुटकीभर हल्दी के साथ मिलाकर गर्दन और अंडरआर्म्स पर रोजाना लगाए।  30 मिनट के लिए लगा रहने दे  इससे डार्क अंडरआर्म्स का रंग नार्मल हो जाता है। 
  3. नहाने के पानी में आधा कप शहद डालकर स्नान करने से यह त्वचा को मुलायम बनाता है। 
  4. 6 पेट्रोलियम जेली , 2 टीस्पून ग्लिसरीन और 2 टीस्पून नीबू का रस मिलाकर रख ले।  फ़टे  हुए हाथ और पैरो पर इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाए , तुरंत आराम मिलेगा। 
  5. नहाने के पानी में एक नीबू का रस डालकर नहाये। इससे त्वचा मुलायम हो जाती है। 
  6. बादाम और पुदीने के पत्ते एक साथ पीस ले।  इसमें गरम पानी मिलाकर चेहरे और पूरे  शरीर पर लगाए।  सूखने पर गरम पानी से धो ले। 
  7. हथेलियां खुरदरी हो गयी है तो नीबू और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से बहुत ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा। 
  8. फटी हुई एड़ियो की नारियल के तेल से मालिश करे और फिर पैरो को थोड़ी देर तक गरम पानी में रखे।  पैरो को सूखाकर 10 से 15 गुड़हल के फूल और 1 मुटठी मेहंदी और 3 चम्मच नीबू के रस को एक साथ मिलाकर इनको पैरो के तलवो पर  लगाए।  सूखने पर धो ले। 
  9. ड्राई पैरो के लिए नहाने से पहले तिल के तेल से पैरो की मालिश कर और साथ ही नहाने के लिए ग्लिसरीन युक्त साबुन का प्रयोग करे। 
  10. पैरो के काले धब्बे हटाने के लिए 3 टीस्पून ओटमील पाउडर और 3 टीस्पून शहद और चुटकी भर नीम के पाउडर को दूध में घोलकर पेस्ट बना ले और इसे पैरो पर लगाए , सूखने के बाद धो ले। 
  11. स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए कोको बटर और बादाम का तेल लगाए। 



No comments:

Post a Comment