22.12.16

आंवला खाने के फायदे The benefits of eating amla



आवला विटामिन सी का बहुत बड़ा स्त्रोत है।  आंवले का सेवन त्वचा को स्वस्थ बनाने के साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है।  आंवले का नियमित सेवन करने से भूख भी बढ़ती है।  

हेल्थ बेनिफिट्स 

  1. दस्त :- सूखा आवला और काला नमक सामान मात्रा में लेकर उसका पाउडर बना ले।  दस्त होने पर दिन में दो से तीन बार इसका पानी के साथ  सेवन करे।  दस्त बंद हो जायेगे। 
  2. बवासीर :- नियमित आंवले का चूर्ण गाय के दूध के साथ सेवन करने से बवासीर की शिकायत दूर हो जायगी। 
  3. आँखों के लिए :- गाय के दूध के साथ आंवले का चूर्ण लेने से आँखों की रोशनी भी तेज होती है। 
  4. पायरिया :- आंवले को आग में भून कर उसमे सेंधा नमक मिलाकर बारीक पीस ले।  साथ इसमें दो से तीन बूँद सरसो के तेल की मिलाकर इससे नियमित मंजन करे। इससे पायरिया ख़त्म हो जाएगा। 
  5. सिरदर्द :- आंवले के चूर्ण का लेप सिर पर लगाए।  इससे सिरदर्द ठीक हो जायगा। 
  6. स्मरणशक्ति :- नियमित रूप से आंवले का मुरब्बा खाने से स्मरणशक्ति तेज होती है। 
  7. रक्तस्राव :- चोट लगने पर खून अधिक बह रहा हो तो इस जगह पर ताजे आंवले का रस लगाए।  इससे खून बहना कम हो जाएगा। 
  8. उलटी :- आंवले के रस में चन्दन का पाउडर मिलाकर शहद के साथ मिलाकर खाने से उलटी बंद हो जाती है। 


No comments:

Post a Comment