4.12.16

दाग, धब्बे और झाइयां का घरेलु उपचार



  1. चिरोंजी , मसूर की दाल और पीली सरसो इन तीनो का बारीक चूर्ण बनाकर मिला ले।  रात को सोने से पहले गर्म पानी से मुह को धो कर इसका लेप लगाए। आधा घंटा लगा रहने दे और फिर मुह धो ले। 
  2. मसूर की दाल को घी में भून ले और इसका पाउडर बना ले।  इस पाउडर को दूध में मिलाकर उबटन की तरह से लगाए।  दाग धब्बे और झांइया दूर हो  जायेगे। 
  3. नीबू को काटकर झाइयो और धब्बो पर मलने से बहुत लाभ होता है। 
  4. नीबू का रस को शहद में मिलाकर लगाये और नियमित रूप से जैतून के तेल से मालिश करे। 
  5. दही की मलाई से मॉलिश करे और पंद्रह मिनट के बाद धो ले। 
  6. एक दिन का बासी मटठा सुबह नहाने से पहले चेहरे पर मले और दस मिनट के बाद नहा ले। 
  7. हल्दी के चूर्ण को आक के दूध में मिलाकर पतला उबटन तैयार कर ले।  रात को सोते समय झाइयो पर लेप करे और सुबह धो ले। 
  8. शहद को नमक और सिरके में मिलाकर लगाने से झाइयो में लाभ मिलता है। 
  9. चेहरे के दाग धब्बे को दूर करने के लिए सौंफ की पत्तियो को पीसकर उसका लेप बनाये और हर रोज सोने से पहले इसे  चेहरे पर लगाए और सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी से धो ले। 
  10. मसूर की दाल को नीबू के रस के साथ पीसकर लेप  करने से और मसाज  करने से लाभ होता है। 
  11. एक हफ्ते तक रोजाना एक कप मूली का रस पिए।  चेहरा साफ़ हो जाएगा। 


No comments:

Post a Comment