10.12.16

कॅरियर में सफलता के लिए वास्तु और फेंगशुई टिप्स Vaastu and Feng Shui tips for career success



कुछ लोग बहुत मेहनती होते है फिर भी इसके बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिलती है।  इससे बहुत निराशा  होती है और काम में मन नहीं लगता।  यहाँ बताये गए कुछ वास्तु टिप्स अपनाकर आप अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकते है। 
  1. वर्किंग प्लेस में दक्षिण दिशा में ब्लू रंग का इस्तेमाल नहीं करे। . इससे तरक्की मिलाने में समस्या आ सकती है। 
  2. अगर आपके वर्क स्टेशन पर थोड़ी सी जगह है तो एक सुंदर और साफ़ बोतल में पानी भर कर उसमे मनीप्लांट लगाए।  समय समय पर बोतल का पानी बदलते रहे। इससे आपके आसपास बैठने वालो के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत और मधुर बनेगे।  आप किसी तरह के तनाव में नहीं रहेगे। 
  3. डेस्कटॉप पर मनीप्लांट की जगह पर बैम्बू प्लांट लगाए।  फेंगशुई के अनुसार इस प्लांट को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ कामो में प्रगति होती है। 
  4. कॅरियर की दृष्टि से  उत्तर दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है।  इस दिशा को सजाने और रंग करवाने के लिए वास्तुशास्त्री की मदद जरूर ले। 
  5. करियर में सफलता के लिए जामुनी(एमेथिस्ट) क्रिस्टल महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तुशास्त्री की सलाह से इसे पहने। 
  6. जो व्यक्ति अपने करियर में सफलता पाना चाहते है तो वे अपने कार्यस्थल की उत्तरी दिशा में फेंगशुई का लेम्प भी रख सकते है। यह लेम्प भी बहुत ही असरकारी माना जाता है। 
  7. वर्क प्लेस की सीट के सामने झील , घाटी , पक्षियों के झुण्ड और हवाई जहाज की तस्वीर लगाए और कॅरियर में सफलता पाए। 
  8. वर्क स्टेशन के आसपास कंप्यूटर और अन्य उपकरणों के वायर्स बिखरे हुए ना रहे , इन्हें हमेशा  समेट कर रखे।  साफ़ सुथरी जगह पर पोजेटिव एनर्जी रहती है। 
  9. फुक लुक साउ यह एक फेंगशुई का आइटम है।  इसको धन दौलत और सम्पनता का  देवता माना जाता है।  इसे अपने कमरे में रखे, यह घर में गुडलुक ले कर आता है  और यह घर में रोगों को  आने से भी रोकता है।  इसे अपने कमरे के पूर्व दिशा में रखे। 




No comments:

Post a Comment