8.12.16

आयुर्वेदिक ब्यूटी टिप्स Ayurvedic Beauty Tips



  1. आलू को कद्दूकस करके  उसका जूस निकाल ले और इसमें नीबू का रस मिलाकर एक कॉटन बॉल की सहायता से चेहरे पर लगाए।  सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे के धो ले। 
  2. एक टेबलस्पून कद्दूकस किया हुआ आलू और आधा चम्मच दही - इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर 15 - 20 मिनट के लिए लगा कर रखे और फिर बाद में चेहरा धो ले। 
  3. चेहरे पर शहद लगाए।  जब शहद सूख जाए तो अंगुलियों से चेहरे को हलके से थपथपाये।  इससे चेहरे को लिफ्ट मिलेगा।  इसके बाद गुनगने पानी से चेहरे को धो ले। 
  4. शहद , मक्के का आटा और दही मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाए।  15 मिनट के बाद चेहरे को धो ले।  चेहरा पौंछकर एस्ट्रिन्जेंट लगाए। 
  5. अंडा फैंट कर उसमे फिटकरी मिलाये और इसे चेहरे और गर्दन पर लगाए।  सूखने पर ठन्डे पानी से धो ले। 
  6. पत्तागोभी को पीस कर उसका पेस्ट बना ले।  इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाए। 10 मिनट के बाद पैक सूखने पर चेहरे को धो ले। 
  7. एक टीस्पून बेसन , दो चुटकी हल्दी , 5 से 6 बूंदे जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बनाये और इसे चेहरे पर लगाए। 



No comments:

Post a Comment