20.9.16

जले हुए बर्तनों की सफाई के आसान तरीके Easy ways of cleaning burnt utensils



कई बार खाना बनाते समय थोड़ी से चूक होने से बर्तन जल जाते है। इस तरह के बर्तनों को साफ़ करना बहुत ही मुश्किल काम है ,इसमें बहुत ही मेहनत लगती है और सफाई भी अच्छे से नहीं हो पाती है।

इन घरेलु उपायो से साफ़ करे जले हुए बर्तन:-


  1. जले हुए बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा डाल दे। फिर दो चम्मच नीबू का रस और दो कप गर्म पानी डाले।  इसके बाद स्टील के स्क्रब से रगड़कर साफ़ करे। जला हुआ बर्तन बिलकुल साफ़ हो  जाएगा। 
  2. कच्चा नीबू लेकर इसे जले हुए हिस्से पर रगड़े। फिर इसमें तीन कप गर्म पानी डाले। अब ब्रश से जले हुए दाग के निशान साफ़ करे। निशान बहुत आसानी से साफ़ हो जायेगे। 
  3. जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर 5 मिनट के लिए उबाले। फिर बर्तनों को  लोहे के स्क्रब से साफ़ करे। 
  4. जले हुए बर्तनों पर टमाटर का काफी असरदार होता है। जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करे। अब इसे रगड़कर साफ़ करे। 

No comments:

Post a Comment