15.9.16

कुकिंग टिप्स आइडियाज





  1. गुलाबजामुन बनाते समय घी में 2 चम्मच खाने का तेल भी मिला दे। इससे गुलाबजामुन पर घी की परत नहीं जमेगी। 
  2. सूखे आलू की सब्जी बन जाने पर ऊपर से भुनी सूजी बुरक दे। आलू की सूखी सब्जी में भी कुरकुरापन आ जाएगा। 
  3. खीर बनाते समय 2 बड़े चम्मच सूजी को भून कर खीर में डाले। खीर गाड़ी और पोष्टिक बनेगी। 
  4. मीट और मछली जरूरत से ज्यादा खरीद लिए हो तो दो चार दिन तक फ्रेश रखने के लिए फ्रीजर में रखने से पहले इसमें सरसो का तेल , हल्दी और नमक लगा दे। 
  5. पिघली हुई आइसक्रीम को हैण्ड मिक्सर में फैंटे और तुरंत जमाये। गर्म चाक़ू से जमी हुई आइसक्रीम काटे। प्री चिल्ड सर्विंग बॉस में आइसक्रीम सर्व करे। 
  6. पनीर को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए ब्लाटिंग पेपर में लपेट कर फ्रिज में रखे। 
  7. सेवई बनाते समय ज़रा सा कस्टर्ड पाउडर मिला देने से सेवई गाढ़ी बनती है। 
  8. दही बड़े की पीसी दाल में ज़रा सा मैदा मिला देने से गुलाबजामुन की रंगत और स्वाद दोनों बढ़ जाती है।  

No comments:

Post a Comment