1.9.16

मजेदार कुकिंग टिप्स





  1. कोकोनट उत्तपम के लिए फ्रेश कोकोनट मिल्क के साथ साथ फ्रेश नारियल कस कर भी डाले। खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएगा। 
  2. बटाटा वडा को क्रिस्पी बंनाने के लिए थोड़ी से तुअर की  दाल बेसन के घोल में मिलाये। 
  3. ढोकला के लिए उसके घोल में थोडी सी  मलाई मिलाने से वे मुलायम बनते है। 
  4. मुट्ठीभर पोहा को पीस कर पकोड़े के घोल में मिलाकर अच्छी तरह से फैंटे।  पकोड़े करारे बनेगे। 
  5. वड़ो के घोल में ज़रा सा दही मिलाने से वड़े ज्यादा सॉफ्ट बनते है और तेल भी कम लगता है। 
  6. बेसन के घोल में चावल का आटा या सूजी मिलाने से पकोड़े करारे बनते है। 
  7. पकोड़े बनाते समय तेल में चुटकी भर नमक मिला देने से कम तेल लगेगा। 
  8. डोसे के घोल में कुछ दाने मेथी के पीस कर मिलाने से अच्छा फ्लेवर आता है। 
  9. क्रिस्पी दोसे बनाने के लिए जब भी तवे पर तेल डाले , उस पर चुटकी भर नमक भी डाल दे। 
  10. ब्रेड क्रम्ब्स न हो तो सूजी मिलाने से भी कटलेट करारे  बनते है।  कटलेट या रोल मेदा के घोल में डुबो कर फ्राई करे। 
  11. घी बासी हो जाए तो इसे फैंके नहीं।  आधा किलो घी में 2 बड़े चम्मच दही मिला कर उबाल ले और छान कर फिर से इस्तेमाल में लाये। 
  12. सूप को सर्व करते समय उसमे फ्राई किये हुए ब्रेड क्रम्ब्स डालने के बजाये उसमे पॉपकॉर्न डाले। 
  13. दही को जमाने के लिए उसमे एक छोटा चम्मच मिल्क पाउडर का डाले।  दही चक्केदार जमेगा।
  14. दही को जल्दी ज़माने के लिए  हलके गर्म दूध में थोड़ा दही मिला कर बर्तन को ढक्कन से अच्छे से बंद कर दे।  अब इस बर्तन को प्रेशर कुकर में रख कर बंद कर दे।  दही जल्दी जमेगा। 
  15. दही में पानी या दूध की जगह थोड़ा सा सेब का जूस मिलाने से खट्टा मीठा रायता बनेगा। 

No comments:

Post a Comment