4.9.16

फ़ास्ट फ़ूड के साइड इफ़ेक्ट


  1. ज्यादा जंक फ़ूड खाने वाले बच्चे हायपर एक्टिव होते है , जिस कारण उनमे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कम होती है जिसकी वजह से उनका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। 
  2. इनके कारण बच्चो के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ साथ उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व पर बुरा असर पड़ता है। 
  3. फास्ट फ़ूड से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती जाती  है। 
  4. इसके अधिक इस्तेमाल से सांस संबंधी बीमारिया भी यंग ऐज में होने लगती है। 
  5. बच्चो में बढ़ता स्लीप सिसोर्डेर भी फ़ास्ट फ़ूड की ही देन है। 
  6. लड़कियों में इनफर्टिलिटी की बढ़ती समस्या भी फ़ास्ट फ़ूड के अधिक इस्तेमाल के कारण ही है। 
  7. आजकल बच्चे भी डायबीटीज का अधिक शिकार हो रहे है , यह फ़ास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड की ही देन है। 
  8. इसके अलावा अधिक फ़ास्ट फ़ूड खाने से स्ट्रोक और लिवर का डैमेज का ख़तरा भी बढ़ गया है। 
  9. फ़ास्ट फ़ूड में इस्तेमाल होने वाले रंगों से न केवल पाचन क्रिया खराब होती है बल्कि केंसर पैदा करने वाले तत्व भी इसमें होते हैं। 
  10. बच्चो में बढ़ते मोटापे का कारण और टाइप २ डायबीटीज और कार्डियोवैस्कुलर का ख़तरा भी बढ़ता जा रहा है। 
  11. इसके अलावा बच्चे बाहर खेलना कूदना भी बंद कर देते है क्यूंकी उनमे शारीरिक थकान ज्यादा होती है। उनका स्टेमिना भी कम हो जाता है और उनका व्यक्तित्व इससे बेहद  प्रभावित होता है


No comments:

Post a Comment