5.8.16

घर को साफ़ सुथरा रखने के होम टिप्स


                      घर को साफ़ सुथरा रखने के होम टिप्स




1.   नीबू के छिलके सुखाकर पीस ले। कपडे धोते समय 1 टेबलस्पून छिलके का पाउडर भी दाल दे।  कपड़ो से मेल तो आसानी से निकल ही जायगे साथ में कपड़ो में चमक भी आ जायगी।

2. कपड़ो को नील देते समय पानी में चुटकी भर नमक डाले।  इससे कपड़ो में नील के धब्बे नहीं पड़ेगे।

3. किचन में अक्सर छोटे लाल कीड़े घुमते रहते है , जो सफाई के बाद भी दिख जाते है।  इससे निजात पाने के लिए हींग को दरदरा पीस कर सभी कोनो में थोड़ा थोड़ा छिड़कदे।  कीड़े खुदे ही गायब हो जायगे।

4. सिल्क की साड़ियों के बीच 2 से 3 लौंग रखे। साड़ी फटेगी नहीं और उनमे कीड़े भी नहीं लगेंगे।


5.  ऊनी कपड़ो पर से तेल के दाग हटाने के लिए दागवाली जगह पर दही रगड़कर एक तरफ थोड़ी देर रख दे , कुछ समय बाद धो दे।

6.  यदि फांस या कांच का टुकड़ा पेअर में चुभ गया हो तो वहां पर फेविकॉल के परत लगा दे।  जब यह परत सूख जाए तो सावधानी से परत उतार दे।  कांच बाहर आ जाएगा। 

7.  मच्छरों को भगाने के लिए संतरे के सूखे छिलको को जालाये।

8.   लहसुन छीलने से पहले उन्हें धुप में रख दे। फिर हथेली पर थोड़ा सा तेल लगा कर उन्हें रगड़ दे , छिलका आसानी से उत्तर जायगा।

9.  कमरे में यदि सिगरेट की बदबू आ रही हो तो एक किसी खुल्ले बर्तन में सिरका डालकर रखदे , बदबू चली  जाएगी

10 .  नारियल की जटायें पानी में भिगो कर मनी प्लान्ट के गमले में रख दे।  इससे पौधा जल्दी बढ़ता है।

11. यदि कपड़ो में पान का दाग लग गया है तो दाग पर नीबू का रस लगा दे।  थोड़ी देर बाद उसे डिटर्जेंट से धो ले।

12.  कपड़ो से लिपस्टिक के दाग हटाने के लिए उस दाग पर ग्लीसरीन लगा कर गर्म पानी से धो ले।

13. साबुत दाल को जल्दी पकाने के लिए दाल के साथ एक सुपारी का टुकड़ा भी डाल दे , दाल जल्दी गल जायगी।

14.  बाथरूम की टाइल को साफ़ करने के लिए एक कप नमक , एक कप बेकिंग पाउडर और एक कप सिरका मिक्स कर ले।  इसका पेस्ट बनाकर स्पंज के टुकड़े पर लगा कर टाइलों पर लगाए।
कुछ देर बाद स्पंज के टुकड़े को नीबू के रस में भिगो कर सफाई करे .

15. 2 टेबलस्पून लेमन आयल ,2 कप मिनरल आयल मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर कर रख दे।  इससे आप अपने फर्नीचर को पालिश करके चमका सकते है।





No comments:

Post a Comment