15.8.16

वास्तु फंगशुई के इजी टिप्स


वास्तु फंगशुई के इजी टिप्स 



  • नए मकान फैक्ट्री और उद्योग को प्रारम्भ करने से पहले भूमि पूजन करके नींव का महूर्त अवश्य करे।  इस महूर्त में चांदी का सर्प बनाकर नींव में अवश्य डालना चाहिए। 



  • दरवाजा खुलने या बंद करते समय अटकना नहीं चाहिए।  दरवाजे का अटकना जीवन में रुकावट का संकेत है। 



  • मुख्य द्वार  पर विंड चाइम लगाए। यह घर में आने वाले ऊर्जा के प्रवाह को तेज करता है। 




  • शौचालय और रसोई घर का दरवाजा आमने सामने नहीं होना चाहिए। 



  • घर के मुख्य द्वार पर बेल नहीं चढ़ानी चाहिए। 



  • सोते समय आपका सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में रखने के साथ साथ छेदवाला ताँबे का सिक्का तकिये के नीचे रखना चाहिए। 

  •  मछली सच्चे प्रेम का प्रतिक है ,यात्रा शुरू करने से पहले मछली के दर्शन करने से कार्य में सफलता मिलती है और यह शुभ माना जाता है। 



  • केक्टस घर में लगाना वर्जित है। 



  • घर के सामने कूड़ा स्थान ना बनने दे। 



  • घर की खिड़किया सुबह से समय जरूर खोल कर रखे अन्यथा रिश्तो में नकारात्मकता आने लगती है। 



  • समृद्धि और अच्छे सम्बन्ध बनने के लिए , ड्राइग रूम में क्रिस्टल लटकाना चाहिए। 



  • बिगड़े संबंधों को सुधारने के लिए उपहार के साथ कपूर अवश्य भेंट करे। 



  • सीढ़ियों के नीचे रसोई घर शुभ नहीं होता है ,इससे गृह स्वामी की यश और कीर्ति में बाधा आती है। 



  • घर में टूटा आइना ना रखे और ना ही इसका उपयोग करे। 



  • घर में कही भी बहुत सारा कबाड़ इकठा करके ना रखे। 




  • घर में शान्ति के लिए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को लगभग 30 इंच की ऊंचाई पर मुख्य द्वार के सामने रखे , ताकी घर में प्रवेश करते समय आपको इनके दर्शन हो सके। 


  • पड़ते समय टेबल कुर्सी की व्यवस्था ऐसी करनी चाहिए की उनका मुह पूर्व या , ईशान याफिर उत्तर दिशा की तरफ रहे। 

  • पुस्तको स्टडी रूम में दक्षिण या पश्चिम भाग में रखना चाहिए। 

  • पढ़ाई  की टेबल के सामने आइना नहीं लगाना चाहिए। 

  • सामने सरस्वती  माँ का चित्र लगाए , उनके प्रति श्रद्धा रखे , इससे यादाश्त बढ़ती है। 
 
  • ॐ का चित्र लगाए ॐ,के ध्यान से बच्चा हमेशा उर्जावान रहता है। 

  • महापुरषो के प्रेरणादायक चित्र और उनके द्वारा  गए  प्रेरणादायक वाक्यो को कमरे में स्थान देना चाहिए। 

No comments:

Post a Comment