28.8.16

कुछ आसान से होम टिप्स Easy home tips







  1. चांदी के बर्तनों को चमकाने के लिये बर्तनों के साथ गर्म पानी में बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी से उबाल ले , फिर उन्हें ठन्डे पानी से धो ले। 
  2. अगर किसी कपडे पर मोम गिर गया हो तो मोम को हाथो से रगड़ कर निकाल दे।  उसके बाद बचे हुए मोम को निकालने के लिए कपडे के दोनों तरफ ब्राउन पेपर रखे और उसे आयरन कर दे।  ब्राउन पेपर सारा मोम सोख लेगा। 
  3. ताँबे के बर्तन या शोपीस को चमकाने  के लिए एक मलमल के कपडे को दही में भिगो ले और फिर उससे ताँबे के बर्तन को साफ़ करे। 
  4. मार्बल के फर्श को साफ़ करने के लिए आधा कप फेब्रिक सॉफ़्नर 1 बाल्टी में मिलाये और फर्श साफ़ करे। 
  5. कॉफ़ी पाउडर के डिब्बे में थोड़े से चावल सूती कपडे में बाँध कर रख दे।  चावल नमी सोख कर कॉफ़ी पाउडर को जमने नहीं देगे। 
  6. सॉफ्ट टॉयज को मशीन में धोने से पहले उन्हें पिल्लो कवर में डाल दे फिर धोये।  इससे वे खराब नहीं होंगे। 
  7. रोटीयो के साथ एक टुकड़ा अदरक का रख  देने से वे बहुत देर तक नरम और स्वादिस्ट बनी रहती  है। 
  8. सिल्क और वेलवेट के आर्टिफिशल फूलो से धुल मिट्टी साफ़ करने के लिए उन्हें एक प्लास्टिक के बेग में डाले।  इसमें दो चम्मच नमक डाल कर हिलाये।  फूल साफ़ हो जायेगे। 
  9. गेहू के डिब्बे या अनाज में साबुत 2-4 प्याज दाल देने से उनमे कीड़े नहीं लगते है। 
  10. यदि नमक की डब्बे में थोड़े चावल के दाने डाल दिए जाए तो नमक गीला नहीं होगा और उसमे ढेले भी नहीं पड़ेगे। 



No comments:

Post a Comment