16.8.16

होम मैनेजमेंट टिप्स



  • सफ़ेद कपड़ो से पीलापन दूर करने के लिए फिटकरी मिले पानी में कपड़ो को भिगो दे फिर धोये।  सफ़ेद कपडे चमक जायेगे। 

  • कमरे में पेंट करवाने से पहले यदि जमीन पर मिटटी के तेल से पोंछा  लगाया जाए तो जमीन पर गिरे रंग के धब्बे आसानी से साफ़ हो जायेगे। 
  • सरसो के तेल में मिटी का तेल  बराबर मिलाकर उससे लकड़ी के फर्नीचर साफ़ करे। फर्नीचर चमक उठेंगे। 
  •  सरसो के साग में प्याज का तड़का लगाते समय एक चम्मच मक्के का आटा  मिला देने से साग का स्वाद बढ़  जाता है। 
  • इमली की चटनी तुरंत बनानी हो तो गर्म पानी में 5 मिनट  के लिए इमली को भिगो  कर उसका गुदा निकाल ले और फिर उनमे गुड़ मिलाये। स्वादानुसार नमक और भुने हुआ जीरे का पाउडर और लाल मिर्च मिलाकर परोसे। 
  • मिक्सर में प्याज और लहसुन का मसाला बनाते समय उसमे पानी के बजाय थोड़ा सा तेल डाल देने से मसाला जल्दी पिसता  है और जार से चिपकता भी नहीं है। 
  • लहसुन की कलियों को 1/2 मिनट तक माइक्रोवेव में गरम करने से छिलका आसानी से उतर  जाता है। 
  • अरबी को उबालने के बजाय उसे माइक्रोवेव मे  गला ले , इससे अरबी का लिसलिसापन भी दूर हो जाता है और अरबी भी जल्दी गल जाती है। 
  • अचार बनाते समय उसमे थोड़ी सी शक्कर मिला देनें से उसमे फफूंद नहीं लगती है। 
  • सूखी खुमानी को नीबू के रस में भिगोकर रखने  से उसका जायका बढ़ जाता है। 
  • दाल और चावल को सुरक्षित रखने के लिए उसे सूखे लहसुन की कलियाँ और साबुत लाल मिर्च रखे। 
  • शहद के जार में 2 या 3 काली मिर्च के दाने डालने से शहद काफी समय तक टिका रहता है और  उसमे चीटियां भी नहीं आती है। 
  • कटलेट बनाते समय यदि मिश्रण ज्यादा नरम हो गया होतो ब्रेड को पानी में भिगो कर , अच्छी तरह निचोड़कर मिश्रण में मिला दे।   कटलेट का आकार  एकदम सही बनेगा। 
  • यदि आलू के चिप्स बनाते समय उन्हें काटने के बाद 5 मिनट के लिए ठन्डे पानी में रखे तो सुखाते समय आपस में चिपकेंगे नहीं। 





No comments:

Post a Comment