8.8.16

कुछ आसान कुकिंग टिप्स
   
  •  बेसन की बर्फी बनाते समय थोड़ी सी भुनी हुई सूजी मिला दे।  इससे बर्फी का स्वाद बढ़ जाएगा।  बर्फी      दानेदार बनेगी। 
  • बाटी के लिए मोटा आटा न होने पर सामान्य आटे में ज़रा सी सूजी या मक्के का आटा मिला दे , इससे बाटी देखने और खाने में पहले की तुलना में अच्छी और टेस्टी बनेगी। 
  • कस्टर्ड  बनाते समय उसमे चीनी की मात्रा कुछ कम रखे और ठंडा करने के बाद उसमे शहद मिलाये।  कस्टर्ड पुडिंग का स्वाद और सुगंध दोनों बढ़ जायेगे। 
  • रोटी के आटे में ज़रा से पहले से पकाये हुआ चावल भी मिला दे , तो रोटी जल्दी पचने वाली बन जाती है।
  • साबूदाना , चावल , आलू , मैदा आदि के पापड बनाते समय ज़रा सा उड़द  दाल का पाउडर मिला देने से पापड पतले और तलने पर करारे बनते है। 
  • पकोड़ियों के घोल में 1 बड़ा चम्मच तेल और ब्रेड का सूखा चूरा मिला कर फ़ेटे , तो पकोड़े कुरकुरे  बनते है।  पकोड़ो में लहसुन की पत्तियां या लहसुन की 2 कलियाँ कूट कर डाले। स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। 
  • स्वादिष्ट और खस्ता कचोरी बनाने के लिए उड़द - मूंग की पीठि भूनने से पहले तेल में हींग , जीरे के साथ ज़रा सा बेसन भी मिलाये। 
  • छोले बनाते समय इसमें थोड़ा सा आंवले का पाउडर भी मिला दे , तो अलग से इसमें खट्टा मिलाने की जरूरत नहीं होगी। छोले का रंग भी काला हो जाएगा। 
  • मूंग की पकोड़ी अधिक देर तक करारी रखने के लिए इसमें थोड़ी सी सूजी और अधिक मात्रा में हरा धनिया मिलाये। 
  • बेगन का भरता बनाने से पहले बेगन पर थोड़ा सा सरसो का तेल मल दे।  छिलका आसानी से उतर जाएगा। भूनने से पहले बैंगन के अंदर 2 लौंग और 2 कलियाँ लहसुन की भी दाल दे।  भरता टेस्टी बनेगा। 
  • मलाई से घी बनाने के बाद जो मावा बचता है उसमे भूना आटा या बेसन ,चीनी का बूरा और पिसी इलायची मिलाकर स्वादिस्ट चूरमा बनाये।  इससे भरवा पराठे और पूरिया भी बनायी जा सकती है। 
  • आलू या भिन्डी को कुरकुरा बनाने के लिए तलने से पहले इसमें नमक मिला दे। 
  •  

No comments:

Post a Comment