22.8.16

लॉन्ड्री टिप्स



  1. शर्ट के कॉलर और कफ से मैल को छुड़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पढ़ती है। इसे आसान बनाने के लिए कफ और कॉलर पर हेयर शैम्पू लगाकर थोड़ी देर रगड़े। शैम्पू धो कर निकाल दे और कपड़ो को डिटर्जेंट में धो ले। 
  2. अगर सिल्क के कपड़ो पर तेल लग गया हो तो दाग वाली जगह पर कॉर्नफ्लार डालकर हलके हाथो से रगड़े। तेल के दाग को कॉर्नफ्लोर से पूरी तरह से ढककर कुछ घंटो के लिए छोड दे। अब कॉर्नफ्लोर रगड़ कर छुड़ा दे और कपड़ो को साबुन से धो दे। दाग निकल जाएगा। 
  3. बरसात के मौसम में कपड़ो के कीड़ो से बचाने के लिए नेफथलीन बॉल्स के साथ कुछ लौंग भी रखे। 
  4. कपड़ो पर से पान का दाग छुड़ाने के लिए उस पर प्याज रगड़े।  दाग आसानी से निकल जाएगा। 
  5. कपड़ो पर से स्याही का दाग छुड़ाने के लिए स्याही की जगह पर हैरस्प्रेय को स्प्रे करे और उसे सूखने दे।  सूखने  पर वाशिंग मशीन में धो ले। या फिर स्याही के दाग वाले कपडे को रात भर दूध में भिगो कर रखे  सुबह धो ले।  दाग निकल जाएगा। 
  6. कपडे पर लगे लिपस्टिक के दाग हटाने के लिए उस पर थोड़ा सा वैसलीन लगा दे।  एक घंटे बाद साबुन से धो ले।  दाग आसानी से निकल जाएगा। 
  7. आइसक्रीम  के धब्बो को छुड़ाने के लिए पहले कपड़ो को   ठन्डे पानी में धोये और फिर धब्बो पर बोरेक्स पाउडर लगाकर धो ले। 
  8. सफ़ेद शर्ट पर कीचड का दाग लग गया हो तो उबले आलू के पानी में दाग वाली शर्ट को थोड़ी देर के लिए भिगो दे।  फिर उसे डिटर्जेंट से साफ़ कर ले। 
  9. सफ़ेद कपडे हमेशा सफ़ेद ही बने रहे इसके लिए सफ़ेद कपड़ो को धोने के बाद फिटकरी के पानी से एक बार जरूर निकाले।  इससे कपडे हमेशा सफ़ेद बने रहते है। 




No comments:

Post a Comment