20.8.16

कुछ मजेदार , स्पेशल किचन टिप्स


रसोई का नाम सुनते ही मुह में लाजवाब खाने का स्वाद आ जाता है ,पर क्या आप जानते है की कुछ आसान उपाय अपना कर आप भी अपनी कुकिंग को आसान और इंटरेस्टिंग बना सकती है। 

आमलेट 
आमलेट बनाने से पहले इसमें थोड़ा सा दूध और पानी डाल कर अच्छे से फेटे।  इससे आमलेट फूला हुआ और टेस्टी भी बनेगा। 

फूलगोभी 
यदि आप चाहते है की फूलगोभी का सफ़ेद रंग बरकरार रखे तो पकाते समय इसमें एक टेबलस्पून दूध दाल दे। 

नीबू का रस 
नीबू के रस को अगर 10 से 15 दिनों तक संभालकर रखना हो तो इसके रस को बर्फ जमाने वाली ट्रे में डालकर जमा ले। जब जरूरत हो तब इस्तेमाल करे। 
इसी तरह आप और भी कई फलो के जूस को आइस ट्रे में जमा कर इस्तेमाल कर सकती है। 

नारियल 
नारियल को दो हिस्सो में तोड़ने के लिए इसे एक रात पहले पानी में भिगो कर रख दे और अगले दिन हलके हाथो से किसी चीज के साथ तोड़े। इससे पूरा नारियल आसानी से टूट जाएगा। 

चावल 
चावल को सफ़ेद और फूला हुआ बनाने के लिए इस बनाते समय कुछ बूँद नीबू के रस की डाल दे। 

बिरयानी 
बिरयानी बनाने के लिए प्याज को फ्राई करते समय इसमें एक चुटकी चीनी दाल दे।  इससे ये जल्दी ब्राउन हो जायेगे। 

दाल 
दाल उबालते समय इसमें थोड़ा सा तेल डाल कर पकाये और बीच बीच में हिलाते रहे।  दाल अधिक टेस्टी बनेगी। 

चावल का आटा 
 सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

काजू पेस्ट 
सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए काजू पेस्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।  इसके इस्तेमाल से सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाएगा। 

खसखस 
खाना बनाते वक्त अगर सब्जी  में पानी ज्यादा पड़ जाए तो इसे गाढ़ा करने के लिए इसमें खसखस का पेस्ट बनाकर डाल दे। इसे तेज आंच पर लगातार चलाते  हुए पकाये। 

पूरी 
क्रिस्पी पूरी बनाने के लिए आटा गूंथने के समय उसमे एक टेबलस्पून सूजी और थोड़ा सा चावल का आटा अच्छे से मिक्स कर दे। 

भिन्डी फ्राई 
भिन्डी बनाते समय इसमें थोड़ा सा दही या नीबू का रस डालकर फ्राई करे।  इससे यह क्रिस्पी बनेगी। 




No comments:

Post a Comment